Saturday, 7 February, 2026

---विज्ञापन---

Entertainment Live News: पत्नी को धोखा दे रहे पंजाबी सिंगर करण औजला? गर्लफ्रेंड ने खोली पोल

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी हीरामंडी सीरीज के मोस्ट पॉपुलर एक्टर ताहा शाह की फिल्म पारो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी को ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में जगह मिल गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Live
Live

Entertainment Live News: तौबा तौब’ जैसे पॉपुलर गाना गाने वाले पंजाबी सिंगर करण औजला विवादों में फंस गए हैं. दरअसल हाल ही में उनपर धोखेबाजी का आरोप लगा है और ये आरोप उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड ने लगाए हैं. विदेशी गर्लफ्रेंड ने उनपर आरोप लगाया है कि वो शादीशुदा होते हुए उन्हें धोखा दे रहे थे. कैनिडियन सिंगर और एक्ट्रेस गौरी ने करण औजला पर दो महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है.

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी हीरामंडी सीरीज के मोस्ट पॉपुलर एक्टर ताहा शाह ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करा ली है. दरअसल, हाल ही में उनकी फिल्म पारो द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी को 98 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है. इस बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

बता दें कि ताहा ने हीरामंडी में अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थी. लोगों ने इसे इस सीरीज में काफी पसंद किया था. हालांकि अब उनकी फिल्म पारो ऑस्कर में कंटेंशन लिस्ट में पहुंच गई है, जिसके बाद वह ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर खबरों में आ गए हैं. बता दें कि यह फिल्म दुल्हन की खरीद फरोख्त जैसी सामाजिक बुराई के बारे में.

नुपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग हिंदू रीति रिवाजों से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है. वहीं, कपल की एयरपोर्ट की एक वीडियो शादी के बाद की वायरल हो रही है. जिसमें नुपुर ने ब्लू कलर का सूट पहना है और मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ा पहने हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान उनके पति स्टेबिन भी साथ में पोज करते हुए दिख रहे हैं.

20:57 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News: “मना शंकर वरप्रसाद गारु” ने तोड़ा गदर 2 और पुष्पा का रिकॉर्ड

साउथ फिल्मों और स्टार्स का एक अलग ही क्रेज होता है. हाल ही में मेगास्टार चिरंजीवी की नई फिल्म “मना शंकर वरप्रसाद गारु” ने सिनेमागफारों में दस्तक दी. एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 12 जनवरी 2026 को सोमवार को रिलीज हुई, जो संक्रांति (पोंगल) की छुट्टियों से ठीक पहले आई है. फिल्म के कलेक्शन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है...पूरी खबर पढ़ें

20:26 (IST) 13 Jan 2026
कौन हैं पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह?

दिशा पाटनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं. लेकिन जो लोग उनके गाने सुनते हैं वह जानते हैं कि तलविंदर कौन हैं. हालांकि वह हमेशा ही मास्क लगाए रहते हैं और उसके पीछे क्या वजह है. चलिए जानते हैं....पूरी खबर पढ़ें

18:21 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News: यामी गौतम की ‘हक’ पर बोलीं सामंथा रुथ प्रभु, बताया दिल छू लेने वाली फिल्म

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म ‘हक’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ गई है. फिल्म को लगातार दर्शकों और फिल्मी सितारों की खूब सराहना मिल रही है. इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने इस फिल्म से यामी के काम की तारीफ कर चुके हैं और अब भी ये सिलसिला जारी है. हाल ही में करण जौहर और आलिया भट्ट ने यामी की एक्टिंग की जमकर वाहवाही की. अब साउथ की मशहूर अदाकारा समांथा रुथ प्रभु ने भी इस फिल्म और यामी के परफॉर्मेंस को सराहा है.

17:32 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News: ‘तौबा तौबा’ सिंगर Karan Aujla अपनी पत्नी को दे रहे धोखा?

Karan Aujla Controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड ने उनपर आरोप लगाया है कि वो शादीशुदा होते हुए उन्हें धोखा दे रहे थे...पूरी खबर पढ़ें

17:32 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' क्यों नहीं देख पाईं हेमा मालिनी?

Hema Malini On Dharmendra Film Ikkis: हेमा मालानी आज भी धर्मेंद्र की यादों में इस कदर डूबी हुई हैं कि उनकी आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखने की हिम्मत अब तक नहीं जुटा पाई हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र की इस फिल्म को आखरी किस वक्त देखने का मन बनाएंगी. इसके साथ ही हेमा मालानी ने एक बार फिर धर्मेंद्र की पहली फैमिली के साथ अपने रिश्तो को लेकर भी खुलकर बात की है. हाल ही में हेमा मालानी ने एक इंटरव्यू में अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को याद करते हुए दिल को छू लेने वाली बातें साझा की. उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर भी बातचीत की. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म 'इक्कीस’' देखी है, तो इस सवाल पर हेमा मालानी का जवाब बेहद भावुक कर देने वाला था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

16:53 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News: ‘टॉक्सिक’ की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने रिवील किया कार वाली मिस्ट्री गर्ल का चेहरा

केजीएफ स्टार यश अपनी नई फिल्म के साथ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैर हैं. उनके 40वें बर्थडे पर मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की पहली झलक दिखाई. फिल्म से यश के किरदार से पर्दा उठाया गया. वो राया नाम का धांसू किरदार निभाने वाले हैं. फिल्म का टीजर आने बाद लोग इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं. दरअसल टीजर में एक कार में यश के एक लड़की के साथ इंटीमेट होते नजर आते हैं, जो काफी वायरल हो गया है. इस सीन में शामिल अदाकारा के बारे में भी लोग जमकर सर्च कर रहे हैं. कोई हॉलीवुड एक्ट्रेस नतालिया बर्न बता रहा, तो कोई कुछ. लेकिन अब खुद डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने खुलासा कर दिया है कि टीजर में इंटिमेट सीन में नजर आ रही एक्ट्रेस Beatriz Taufenbach है.

16:07 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News: शादी के बाद पति संग पहली बार दिखीं समांथा

साउथ की हसीन अदाकारा समांथा रुथ प्रभु शादी के बाद कई बार दिखीं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने पति राज निदिमोरू संग पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं...

https://www.instagram.com/reel/DTSlYpQAsIR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:10 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Chiranjeevi और Nayanthara की फिल्म देखते वक्त थिएटर में फैन की मौत

चिंरजीवी की फिल्म माना शंकर वरनाप्रसाद गारू'12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन जश्न का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब हैदराबाद के एक थिएटर में फिल्म देख रहे चिरंजीवी के एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई. यह दुखद घटना फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए गहरा सदमा बन गई. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:08 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: दिशा पाटनी इस पंजाबी सिंगर को कर रही डेट? हाथों में हाथ डाले वीडियो वायरल

दिशा पाटनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पंजाबी सिंगर तलविंदर सिंह के साथ नजर आ रही हैं. इस दौरान वह हाथों में हाथ डाले दिख रही हैं. एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए सामने खड़े मौनी रॉय के पति से बात कर रही हैं. वहीं, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने तलविंदर और दिशा की डेटिंग को लेकर बातें करनी शुरू कर दी. हालांकि किसी ने भी इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DTbEWDWEpkn/?utm_source=ig_web_copy_link

09:11 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: अहान शेट्टी के स्ट्रगल पर छलका पिता सुनील शेट्टी का दर्द

सुनील शेट्टी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 जाते हुए लम्हें सॉन्ग लॉन्च पर पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने बेटे अहान शेट्टी के स्ट्रगल के बारे में बात की, क्योंकि 2021 में उनकी फिल्म तड़प आई थी और उसके बाद से वह खाली बैठे थे. इसी को लेकर सुनील ने कहा कि, "ऐसा नहीं है कि ये सुनील शेट्टी का बेटा है तो इसे आसानी से काम मिल जाता है. ऐसा कुछ नहीं है. इसने भी काफी कुछ अपनी लाइफ में झेला है'. यहां पढ़ें पूरी खबर..

08:23 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: Agastya Nanda की 'इक्कीस' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, अब तक कमाए इतने करोड़

अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि रिलीज के 13 दिन बाद ही यह स्ट्रगल करते हुए नजर आ रही है. फिल्म के लिए 30 करोड़ कमाना तक मुश्किल हो रहा है. फिल्म ने 12वें दिन सिर्फ 35 लाख का कलेक्शन किया है. मूवी ने अभी तक 29.15 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 25.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में लगातार गिरावट आ रही है.

08:10 (IST) 13 Jan 2026
Entertainment News LIVE: ऑस्कर पहुंची ताहा शाह की फिल्म पारो 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी'

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी हीरामंडी सीरीज के मोस्ट पॉपुलर एक्टर ताहा शाह की फिल्म पारो द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी को 98 वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की कंटेंशन लिस्ट में शामिल किया गया है. इस बारे में खुद एक्टर ने जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DTaVvTQDPuY/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Jan 13, 2026 07:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.