Thursday, 10 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arijit Singh के साथ हुई थी जोर जबरदस्ती? क्या है रटायरमेंट का असली सच, भूषण कुमार का बड़ा खुलासा

Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके इस ऐलान के बाद ये भी कहा गया कि बॉर्डर 2 के लिए देशभक्ति गीत गाने के लिए अरिजीत सिंह को मजबूर किया गया था.

Arijit singh
Arijit singh

Arijit Singh: बॉलीवुड के चहेते सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला किया है. उनके इस फैसले से हर कोई शॉक रह गया है. बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गानें देने वाले अरिजीत का यूं रिटायरमेंट लेने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. रिटायरमेंट के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनके बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. इंटरनेट पर चर्चा हुई कि अरिजीत सिंह से ‘बॉर्डर 2’ का गाना जबरदस्ती गवाया गया था. इसे लेकर अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने खुलासा किया है.

भूषण कुमार ने बताया ‘बकवास’

बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने अरिजीत सिंह से बॉर्डर 2 गाना जबरदस्त गवाया था. भूषण कुमार ने इन दावों को निराधार बताया है. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में भूषण कुमार ने कहा, “कृपया अरिजीत को फोन करके पूछिए, ये सब बकवास है.”

---विज्ञापन---

अरिजीत सिंह के साथ हुई जबरदस्ती?

दरअसल अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अरिजीत सिंह को बॉर्डर 2 के लिए देशभक्ति गाना गाने के लिए मजबूर किया गया था. कहा जा रहा था कि बॉर्डर 2 का गाना ‘घर कब आओगे’ अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया.

बॉर्डर 2 गाना

बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 में शामिल गाने ‘घर कब आओगे’ को अरिजीत सिंह, सोनू निगम, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने साथ में मिलकर गाया है. इसे सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी पर फिल्माया गया है. ये गाना साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर में शामिल गाने ‘संदेशे आते हैं’ का रीमेक है. इसका म्यूजिक मिथुन ने दिया और मनोज मुंतशिर ने इसके बोल लिखे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 28, 2026 09:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola