Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने 10वें दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रचा इतिहास, ‘एनिमल’ और ‘RRR’ को भी छोड़ा पीछे

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रविवार को फिल्म ने इतना कलेक्शन किया कि उसने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला. आइए जानते हैं 'धुरंधर' फिल्म ने 10वें दिन कितना कलेक्शन किया.

Dhurandhar
Dhurandhar

Dhurandhar Box Office Collection Day 10: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. फिल्म की शुरूआत काफी ताबड़तोड़ रही थी, लेकिन अब फिल्म इस लेवल पर पहुंच गई है कि दूसरी मूवीज तो छोड़ो अपने रिकॉर्ड भी तोड़ती जा रही है. फिल्म ने जितना कलेक्शन ओपनिंग डे पर किया था, उससे दोगुना कलेक्शन रविवार के दिन कर लिया है. फिल्म का क्रेज ऑडियंस के बीच लगातार बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म पहले शनिवार को रिकॉर्ड बनाया और फिर रविवार को अपना ही रिकॉर्ड़ तोड़ डाला. आइए जानते हैं 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा इस फिल्म का हाल…

‘धुरंधर’ ने10वें दिन कितना कलेक्शन किया?

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ फिल्म लगातार छाई हुई है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी भी हाउसफुल हैं. सिनेमाघरों में मूवी की बुकिंग लगातार बढ़ती जा रही है. फिल्म ने 10वें दिन तो नया रिकॉर्ड बना डाला. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को करीब 59.00 करोड़ रुपये का छप्पड़फाड़ कलेक्शन किया है. बता दें कि इस फिल्म ने पहले शनिवार को 53 करोड़ की कमाई करके नया रिकॉर्ड बनाया और अगले दिन अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

---विज्ञापन---

‘एनिमल’ और ‘RRR’ को भी छोड़ा पीछे

वहीं इस फिल्म ने 10वें दिन की कमाई के मामले में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और राम चरण और एनटीआर जूनियर की ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि ‘एनिमल’ की 10वें दिन कमाई 36 करोड़ रुपये थी. वहीं ‘RRR’ ने 10वें दिन 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

10 दिनों में इस तरह किया कलेक्शन

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले दिन 28 करोड़ से शुरू हुआ था, लेकिन अब जिस तरह से फिल्म ने कमाई की है, वो लगातार नए रिकॉर्ड्स बनाते जा रही है. आइए देखते हैं पहले दिन से लेकर 10वें दिन तक का फिल्म का कलेक्शन-

---विज्ञापन---
  • पहले दिन का कलेक्शन (5 December) – 28 करोड़ रुपये
  • दूसरे दिन का कलेक्शन (6 December) – 32 करोड़ रुपये
  • तीसरे दिन का कलेक्शन (7 December) – 43 करोड़ रुपये
  • चौथे दिन का कलेक्शन (8 December) – 23.25 करोड़ रुपये
  • पांचवें दिन का कलेक्शन (9 December) – 27 करोड़ रुपये
  • छठवें दिन का कलेक्शन (10 December) – 27 करोड़ रुपये
  • सातवें दिन का कलेक्शन (11 December) – 27 करोड़ रुपये
  • आठवें दिन का कलेक्शन (12 December) – 32.5 करोड़ रुपये
  • नौवें दिन का कलेक्शन (13 December) – 53 करोड़ रुपये
  • दसवें दिन का कलेक्शन (14 December) – 59 करोड़ रुपये
  • कुल कलेक्शन (भारत) – ₹ 351.75 Cr

First published on: Dec 15, 2025 07:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola