---विज्ञापन---

Back

‘सेल्फी मैंने लेली’ फेम ढिंचैक पूजा शादी के बाद हो रहीं ट्रोल, लोगों ने उड़ाया मजाक, कहा- ‘लाखों लड़कों का लिवर फेल’

Dhinchak Pooja Wedding: यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपने अनोखे गानों से मशहूर हुईं ढिंचैक पूजा ने शादी कर ली है. उन्होंने लाल जोड़े में अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

Dhinchak Pooja Wedding: अपने अतरंगी गानों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी है. ढिंचैक पूजा ने अचानक शादी करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है. जैसे ही उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोग मजेदार मीम्स शेयर करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

पारंपरिक लुक में नजर आईं ढिंचैक पूजा

ढिंचैक पूजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का वीडियो क्लिप और तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “मेरी शादी की कुछ क्लिप्स, मैं और भी शेयर करूंगी.” तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत लाल जोड़े में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति व्हाइट सूट, लाल पगड़ी और लाल जूतों में स्टेज पर उनके साथ हाथ थामे खड़े हैं.

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स ने लिए मजेदार मजे

पूजा की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पुराने गानों को रीमिक्स करके कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “अब ये दोनों नया गाना गाएंगे, शादी मैंने कर ली आज, शादी मैंने कर ली आज.” वहीं दूसरे यूजर ने उनके स्कूटर वाले गाने की पैरोडी बनाते हुए लिखा, “दिलों का शूटर है मेरा शौहर.”

‘लाखों लड़कों का लिवर फेल’ वाला कमेंट वायरल

ढिंचैक पूजा की शादी पर एक यूजर का कमेंट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है, जिसमें उसने मजाकिया लहजे में लिखा “आज तो लाखों लड़कों का लिवर फेल हो जाएगा.” इंटरनेट पर लोग दूल्हे की हिम्मत की भी दाद दे रहे हैं और मीम्स शेयर कर रहे हैं.

बिग बॉस 11′ का हिस्सा रह चुकी हैं पूजा

बहुत कम लोग जानते हैं कि सोशल मीडिया पर मशहूर होने के बाद ढिंचैक पूजा टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss 11) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं. हालांकि, शो के अंदर भी अन्य सदस्यों ने उनके गाने के स्टाइल का काफी मजाक उड़ाया था.

---विज्ञापन---

‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी बिखेरा था जलवा

हाल ही में ढिंचैक पूजा टीवी के पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ (Laughter Chefs Season 1) में विक्की जैन के जन्मदिन के मौके पर बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुई थीं. वहां भी उन्होंने अपने गानों से जजेस और कंटेस्टेंट्स को खूब एंटरटेन किया था. पूजा की शादी के पूरे वीडियो उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकते हैं.

First published on: May 28, 2026 07:42 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola