Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पृथ्वी शॉ से सगाई तोड़कर फिर क्यों लौटीं आकृति अग्रवाल? बोलीं- मैं गुमराह हो गई थी

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. कुछ समय पहले दोनों की सगाई टूटने की खबरों के बाद अब दोनों वापस से साथ आ गए हैं.

Prithvi shaw akriti Agarwal
पृथ्वी शॉ और आकृति का पैचअप!

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. कुछ समय पहले दोनों की सगाई टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था. वहीं, अब आकृति के एक बयान ने इस रिश्ते को लेकर फिर चर्चा तेज कर दी है. आकृति ने बताया है कि दोनों ने अपने बीच की दूरियां मिटा ली हैं और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने सगाई टूटने के फैसले को लेकर भी अपनी बात रखी है.

दूसरों की बातों में आ गई थीं आकृति

आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर ‘A Personal Clarification’ नाम से एक स्टेटमेंट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने पृथ्वी शॉ से सगाई तोड़ने का फैसला क्यों लिया था. आकृति के मुताबिक, उस समय कुछ करीबी लोगों की बातों ने उनके रिश्ते को लेकर उनकी सोच को प्रभावित किया था.

---विज्ञापन---

‘लोगों की बातों पर किया भरोसा, हुई गुमराह’

आकृति ने माना कि उन्होंने उन लोगों की बातों पर भरोसा कर लिया, जिन्हें लगा कि वे उनके रिश्ते को उनसे बेहतर समझते हैं. इस वजह से वह गुमराह हो गईं और उन्होंने पृथ्वी से खुलकर बातचीत किए बिना ही रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया.

‘फैसले से पृथ्वी को पहुंची तकलीफ’

आकृति ने यह भी स्वीकार किया कि उनके फैसले से पृथ्वी को तकलीफ पहुंची. उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए माना कि उन्हें कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए थी. हालांकि, उन्होंने उन लोगों के नाम नहीं बताए, जिनकी बातों का उनके फैसले पर असर पड़ा था.

---विज्ञापन---
आकृति ने शेयर किया पोस्ट, लिखी ये खास बातें

फिर एक हुए पृथ्वी और आकृति

सगाई टूटने के बाद अब आकृति ने अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि दोनों ने आपस में खुलकर बातचीत की और एक-दूसरे को समझने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने फिर से साथ रहने का निर्णय लिया.

आकृति ने की ये खास अपील

आकृति ने अपने बयान में साफ किया कि अब वह अपने रिश्ते और भविष्य से जुड़े फैसले खुद लेना चाहती हैं. उनके मुताबिक, दोनों को किसी तीसरे व्यक्ति की राय के बजाय अपने प्यार, भरोसे और आपसी समझ पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपनी निजी जिंदगी का सम्मान करने की अपील भी की है. हालांकि, इस सुलह पर पृथ्वी शॉ की तरफ से अब तक कोई अलग सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

मार्च में हुई सगाई, फिर ब्रेकअप का ऐलान

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने मार्च 2026 में सगाई की थी. दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा थी, लेकिन सितंबर में आकृति ने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान कर दिया. उस समय उन्होंने अपने अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों को इसकी वजह बताया था.

---विज्ञापन---

धोखा मिलने का शेयर किया था पोस्ट

बहरहाल, इससे पहले जुलाई में आकृति ने सोशल मीडिया पर धोखा मिलने से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए थे. इसके बाद अटकलें लगने लगी थीं कि उनका इशारा पृथ्वी शॉ की तरफ है. हालांकि, उस वक्त आकृति ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा था कि उनके पोस्ट क्रिकेटर के बारे में नहीं थे और दोनों की सगाई बरकरार है.

क्या है आकृति की चाहत?

अब आकृति के नए बयान से इस रिश्ते की कहानी में एक और ट्विस्ट आ गया है. सगाई टूटने के बाद दोनों के बीच सुलह की खबर ने फैंस को खुश कर दिया है. फिलहाल, आकृति चाहती हैं कि उनके रिश्ते का भविष्य कोई और नहीं, बल्कि वह और पृथ्वी मिलकर तय करें.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 06:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola