Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए ‘Breaking Bad’ के RJ Mitte, इंडस्ट्री में पसरा मातम

मशहूर एक्टर RJ Mitte का निधन हो गया है. घर-घर में अपनी धांसू पहचान बनाने वाले RJ Mitte के निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं.

rj mitte
'Breaking Bad' फेम एक्टर RJ Mitte ने 34 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है. टीवी की चर्चित ड्रामा सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले RJ Mitte के निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं. एक्टर की टीम ने उनके निधन की जानकारी शेयर की है. हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घर में मृत मिले एक्टर, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, RJ Mitte का निधन टेक्सास के ब्राउनविले में हुआ. कैमरन काउंटी के जस्टिस ऑफ द पीस सिंडी हिनोजोसा ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि एक्टर को 12 अक्टूबर को उनके घर पर मृत पाया गया था. उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं, ब्राउनविले पुलिस के मुताबिक, फिलहाल किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है. मौत की वजह और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

---विज्ञापन---

‘ब्रेकिंग बैड’ से मिली दुनियाभर में पहचान

RJ Mitte को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी साल 2008 से 2013 तक चलने वाली सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ से मिली थी. इस सीरीज में उन्होंने वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाया था. उनके पिता वॉल्टर व्हाइट का रोल एक्टर ब्रायन क्रैंस्टन ने निभाया था, जबकि एरन पॉल जेसी पिंकमैन के किरदार में नजर आए थे. इस सीरीज को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया और इसने कई बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए. RJ Mitte को भी इस सीरीज में अपने काम के लिए 2014 में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड मिला था.

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे RJ Mitte

RJ Mitte की जिंदगी और उनका अभिनय कई मायनों में खास था. वह सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे और उन्होंने अपने निजी अनुभवों को अभिनय में शामिल किया. वह पर्दे पर दिव्यांग लोगों के बेहतर प्रतिनिधित्व के लिए भी लगातार आवाज उठाते रहे. उन्होंने यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी और श्राइनर्स चिल्ड्रन्स के एंबेसडर के तौर पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ‘द मिटे फाउंडेशन’ की शुरुआत कर सामाजिक कार्यों और दिव्यांगों के अधिकारों को बढ़ावा दिया.

---विज्ञापन---

एरन पॉल और डीन नॉरिस ने जताया दुख

RJ Mitte के निधन की खबर से उनके ‘ब्रेकिंग बैड’ के साथी कलाकार भी भावुक हैं. एरन पॉल ने दुख जताते हुए कहा कि वह RJ से प्यार करते हैं और उन्हें बहुत याद करेंगे. वहीं, डीन नॉरिस ने उन्हें एक प्यारा नौजवान बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा खलेगी.

इन प्रोजेक्ट्स में आए नजर

बता दें, ‘ब्रेकिंग बैड’ के अलावा RJ Mitte ‘हन्ना मोंटाना’, ‘स्विच्ड एट बर्थ’ और ‘टॉकिंग टू स्ट्रेंजर्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आए थे. महज 34 साल की उम्र में उनका जाना हॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2026 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola