Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: दूसरे मंडे टेस्ट में पस्त हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, जानें कितनी हुई कमाई

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के दूसरे मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल.

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11
Drishyam 3 Box Office Collection Day 11

Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काट रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. हालांकि, दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म का दूसरे मंडे टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. चलिए जानते हैं कि ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस के दूसरे मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल.

दूसरे मंडे टेस्ट में कैसा रहा ‘दृश्यम 3’ का हाल?

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और जयदीप अहलावत की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन के मुकाबले 72.2 प्रतिशत कम है. कमाई में आई इस भारी गिरावट से साफ है कि दूसरे सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 378 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

ऑक्यूपेंसी में आई गिरावट

11वें दिन फिल्म ‘दृश्यम 3’ की ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट देखने को मिली. दूसरे सोमवार को पूरे भारत में फिल्म के कुल 13,605 शो चले, जिनकी औसत ऑक्यूपेंसी 11 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 11वें दिन सुबह के शो में 5.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 8.92 प्रतिशत, शाम के शो में 11.08 प्रतिशत और रात के शो में 14.31 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, इस दिन सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की कुल संख्या घटकर 3,47,805 रह गई.

500 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंची फिल्म

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 490 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ऐसे में फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बेहद करीब है. अब देखना होगा कि फिल्म यह मुकाम कब हासिल करती है.

First published on: Oct 13, 2026 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola