Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑनलाइन ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, KBC में छलका बिग बी का दर्द

Amitabh Bachchan Online Trolling: कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सेट पर अमिताभ बच्चन ने ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द बयां किया है. बिग बी ने बताया कि नेगेटिव कमेंट्स से परेशान होकर उन्होंने अब सोशल मीडिया पर लिखना काफी कम कर दिया है.

Amitabh Bachchan online trolling
Amitabh Bachchan online trolling

Amitabh Bachchan Online Trolling: सोशल मीडिया की दुनिया इन दिनों अपनी ही एक अलग ही टॉक्सिसिटी और ट्रोलिंग से जूझ रही है. कुछ दिन पहले ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी और अब ‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का भी सोशल मीडिया का दर्द छलक उठा है. बिग बी ने खुलासा किया है कि कैसे कुछ ट्रोल्स उन्हें ‘बुढ़ऊ’ कहकर निशाना बनाते हैं, जिसके चलते उन्होंने अब सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट्स काफी कम कर दी हैं.

केबीसी की हॉट सीट पर बातचीत

‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के अपकमिंग एपिसोड के दौरान जब कंटेस्टेंट विनम्र ने इंटरनेट पर नेगेटिविटी और आलोचना से निपटने का तरीका पूछा, तो बिग बी ने अपने दिल का हाल बयां करते हुए सोशल मीडिया की कड़वी सच्चाई शेयर की.

---विज्ञापन---

ट्रोल्स कहते हैं बुढ़ऊ

अपने पुराने दिनों को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि पहले वे दिल की बातें खुलकर शेयर करते थे, लेकिन जब उन्होंने कमेंट्स पढ़ना शुरू किया तो लोग अजीब-अजीब भाषा का इस्तेमाल करने लगे, जैसे- ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ, ऐसे क्यों बोल रहा है.’

लिखना कम किया तो बढ़े फॉलोअर्स

ऑनलाइन ट्रोलिंग और अजीबोगरीब शब्दावली से तंग आकर बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना काफी कम कर दिया. मजेदार बात यह है कि उन्होंने खुद यह भी माना कि जब से उन्होंने लिखना कम किया है, तब से उनके फॉलोअर्स (Followers) और ज्यादा तेजी से बढ़ने लगे हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं बिग बी

इन सब के बावजूद, अमिताभ बच्चन आज भी ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.

बिग बी का धमाकेदार वर्कफ्रंट

फिलहाल महानायक छोटे परदे पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ को होस्ट कर रहे हैं. वहीं फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल के अलावा ‘सेक्शन 84’ (Section 84) और हॉलीवुड फिल्म ‘द इंटर्न’ के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2026 11:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola