Monday, 12 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के 21 दिन बाद एक्स वाइफ की दूसरी शादी में पहुंचे ‘स्पाइडरमैन’, खुद निभाईं शादी की रस्में

Tobey Maguire: टोबी मैग्वायर ने अपनी एक्स वाइफ जेनिफर मेयर की दूसरी शादी में शामिल होकर महफिल लूट ली है. तलाक के कुछ ही हफ्तों बाद टोबी ने न सिर्फ इस शादी को अटेंड किया, बल्कि पादरी की भूमिका निभाकर सारी रस्में भी पूरी कीं.

tobey maguire officiates ex wife jennifer meyer wedding
tobey maguire officiates ex wife jennifer meyer wedding

Tobey Maguire: हॉलीवुड के ‘स्पाइडरमैन’ (Spider-Man) फेम एक्टर टोबी मैग्वायर (Tobey Maguire) ने साबित कर दिया है कि एक्स-पार्टनर्स भी बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रह सकते हैं. अपनी एक्स वाइफ जेनिफर मेयर (Jennifer Meyer) के तलाक के ठीक 21 दिन बाद टोबी उनकी दूसरी शादी में पहुंचे. इतना ही नहीं, एक्टर ने इस ग्रैंड वेडिंग में सिर्फ शिरकत ही नहीं की, बल्कि पादरी बनकर खुद शादी की सारी रस्में भी निभाईं. इस अनोखे और कूल रिश्ते की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं.

अरबपति से हुई जेनिफर की शादी

जेनिफर मेयर ने 10 अक्टूबर को हवाई के फोर सीजन्स रिजॉर्ट लानाई में अरबपति म्यूजिक एग्जीक्यूटिव ज्योफ ओगुन्सेसी (Geoff Ogunlesi) के साथ सात फेरे लिए. इस हाई-प्रोफाइल शादी में लियोनार्डो डिकैप्रियो, जेफ बेजोस और कोर्टनी कॉक्स जैसे कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज ने शिरकत की.

---विज्ञापन---

तलाक के सिर्फ 21 दिन बाद शादी

हैरानी की बात यह है कि टोबी मैग्वायर और जेनिफर मेयर का कानूनी तौर पर तलाक इसी साल 21 सितंबर को हुआ था. लगभग 10 साल तक अलग रहने और शादी के 9 साल बाद उनका रिश्ता खत्म हुआ था, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली है.

पादरी बनकर निभाईं शादी की रस्में

वायरल तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोबी ने क्रिश्चियन वेडिंग के नियमों के मुताबिक पादरी की भूमिका निभाई. उन्होंने अपनी एक्स वाइफ की नई शुरुआत के लिए न सिर्फ हामी भरी, बल्कि खुद आगे बढ़कर सारी रस्में भी संपन्न कराईं.

---विज्ञापन---

बच्चों के साथ सेलिब्रेशन में शिरकत

टोबी और जेनिफर के दो बच्चे हैं- 19 साल की बेटी रूबी स्वीटहार्ट और 17 साल का बेटा ओटिस टोबियास. तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं और उनके ये दोनों बच्चे मां की इस खास शादी में पूरी तरह शामिल रहे.

मार्वल की फिल्म में दिखेंगे टोबी

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो टोबी मैग्वायर जल्द ही मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की मच अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ (‘Avengers: Doomsday’) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके एक बार फिर स्पाइडरमैन के रूप में लौटने की चर्चा है, जो इसी साल 18 दिसंबर को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 12, 2026 10:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola