Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Chhath Puja 2025: भोजपुरी की वो 5 फिल्में, जिसमें दिखी छठ पूजा की महिमा, गदगद हो जाएगा मन

Chhath Puja 2025: छठ पूजा में अब कुछ ही दिन बच गए हैं. इस मौके पर हम आपको उन भोजपुरी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें छठ की महिमा और इस पर्व के महत्व को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है.

Chhath Puja 2025
छठ पूजा पर देखें ये खास फिल्में (photo source- IMDB)

Chhath Puja 2025: दिवाली के जश्न के बाद अब छठ पूजा का इंतजार है. ये त्योहार पूर्वांचल, यूपी और बिहार में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर्व को और भी खास बनाने के लिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने हमें कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसमें छठ पूजा की कहानियों को खूबसूरती से दिखाया गया है. इन फिल्मों में छठ माता के लिए लोगों की श्रद्धा और इस त्योहार के महत्व को बड़े ही सुंदर तरीके से दिखाया गया है. आइए डालते हैं इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर

छठी माई के गुन गाईं

फिल्म ‘छठी माई के गुन गाईं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन मनोज सिंह ने किया है. इसमें इंद्रा श्रीवास्तव, अंतरा शर्मा, राहुल राजपूत, घनश्याम मौर्य, नागेंद्र सिंह नागराज, विनोद सिंह, नीलम सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. 2 घंटे 22 मिनट लंबी ये फिल्म ‘यूट्यूब’ पर अवेलेबल है. इसे आप अपने परिवार के साथ छठ पूजा के पावन अवसर पर देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

महिमा सूर्य देव की

फिल्म ‘महिमा सूर्य देव की’ साल 2017 में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी में छठ पूजा के महत्व के साथ- साथ सूर्य देव के जन्म की कहानी को भी बखूबी दिखाया गया है. 2 घंटे 35 लंबी ये फिल्म ‘यूट्यूब’ पर फ्री में अवेलेबल है. आप इसे छठ पूजा के पावन अवसर पर अपने परिवार के साथ घर पर देख सकते हैं. फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला है.

आशीर्वाद छठी मैया के

फिल्म ‘आशीर्वाद छठी मैया के’ साल 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में श्रद्धालुओं की छठ पूजा में आस्था को दिखाया गया है. 2 घंटे 8 मिनट की ये फिल्म ‘यूट्यूब’ पर उपलब्ध है. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में काजल यादव और आदित्य ओझा ने लीड किरदार निभाया है. फिल्म का डायरेक्शन सुजीत वर्मा ने किया है.

---विज्ञापन---

बिटिया छठी माई के

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म का डायरेक्शन सुजीत कुमार ने किया है. इसकी कहानी एक पिता और उसकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है. श्यामली श्रीवास्तव, यश कुमार और उधारी बाबू जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं. इसे आप ‘यूट्यूब’ पर देख सकते हैं.

छठ के बरतिया

कन्हैया एस विश्वकर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘छठ के बरतिया’ में छठ पूजा की महिमा के बारे में दिखाया गया है. इसे आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं. 2 घंटे 18 मिनट लंबी ये फिल्म ‘यूट्यूब’ पर अवेलेबल है. इसमें स्मृतिसिन्हा, अंशुमानमिश्रा और माही श्रीवास्तव जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 21, 2025 08:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola