Saturday, 20 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef फिनाले से पहले मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया संग दिखीं तेजस्वी प्रकाश, देखें वीडियो

सेलिब्रेटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश ने अपना कुकिंग टैलेंट अपने सभी फैंस को दिखाया है और उनको उससे हैरान भी किया है। शो के फिनाले से पहले तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ओरिजन मास्टरशेफ से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। 

---विज्ञापन---

Tejasswi Prakash
Tejasswi Prakash

टीवी का मोस्ट पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रेटी मास्टरशेफ फिनाले के करीब है और जल्द ही कोई एक सेलिब्रेटी इस सीजन की ट्रॉफी उठाएगा। सेलिब्रेटी मास्टरशेफ के फिनाले में तेजस्वी प्रकाश, गौरव खन्ना और निक्की तंबोली पहुंच गए हैं, अब देखना दिलचस्प है कि इन तीनों में से कौन जीतता है। इस बीच तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो ओरिजन मास्टरशेफ से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss कंटेस्टेंट ने गर्लफ्रेंड संग की सीक्रेट सगाई, इंटरनेट पर Viral हुईं तस्वीरें

---विज्ञापन---

मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया से मिलीं तेजस्वी 

विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेटी मास्टरशेफ की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के गैरी मेहिगन दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया के गैरी मेहिगन के साथ बातें कर रही हैं। इस दौरान तेजस्वी उनसे कुछ पूछती हैं और फिर वो उनकी बात का जवाब देते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने हाथ से इशारे भी कर रही हैं और उनको देखकर लग रहा है कि वो उनसे कुकिंग टिप्स ले रही हैं।

---विज्ञापन---

तेजस्वी ने दिखाया कुकिंग टैलेंट

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश की खूबसूरती और एक्टिंग के तो लोग दीवाने हैं, मगर इस शो में लोग उनकी कुकिंग के भी फैन हो गए हैं। जब शो की शुरुआत हुई थी, तब लोगों ने उम्मीद नहीं की थी कि तेजस्वी इतना अच्छा खाना बनाना जानती होंगी। मगर सेलिब्रेटी मास्टरशेफ में तेजस्वी प्रकाश ने अपना कुकिंग टैलेंट अपने सभी फैंस को दिखाया है और उनको उससे हैरान भी किया है।

---विज्ञापन---

कौन बनेगा सेलिब्रेटी मास्टरशेफ का विनर

फराह खान के रियलिटी शो सेलिब्रेटी मास्टरशेफ के फिनाले से पहले ही उसके विनर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आखिरी मुकाबला तेजस्वी प्रकाश-निक्की तंबोली और गौरव खन्ना के बीच होने वाला है और खबर तो यह है कि गौरव खन्ना शो के विनर बन गए हैं। इतना ही नहीं इस मुकाबले में तेजस्वी प्रकाश तीसरे नंबर पर आई हैं और फर्स्ट रनरअप निक्की तंबोली बनी हैं। हालांकि अभी फिनाले एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss से निकलते ही टूटी ये 5 जोड़ियां, प्रियंका-अंकित भी हुए अलग?

First published on: Mar 16, 2025 05:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola