Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss से निकलते ही टूटी ये 5 जोड़ियां, प्रियंका-अंकित भी हुए अलग?

Bigg Boss Couple BreakUp: प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के भी ब्रेकअप की खबरें आई हैं, जिन्होंने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। मगर प्रियंका और अंकित से पहले भी 5 ऐसी जोडियां हैं, जिनके ब्रेकअप से फैंस को झटका लगा था।

---विज्ञापन---

Bigg Boss Couple Breakup
Bigg Boss Couple Breakup

Bigg Boss Couple BreakUp: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई लव स्टोरिज ने जन्म लिया है। शो के दौरान इन कपल्स को लोगों ने खूब पसंद भी किया,जिनमें से कुछ जोड़ियों ने सात फेरे भी लिए। मगर इस कुछ कपल्स ऐसे रहे, जिनकी प्रेम कहानी बिग बॉस खत्म होते ही खत्म हो गई। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकिता गुप्ता के भी ब्रेकअप की खबरें आई हैं, जिन्होंने बिग बॉस 16 में हिस्सा लिया था। मगर प्रियंका और अंकित से पहले भी 5 ऐसी जोडियां हैं, जिनकी शादी का फैंस इंतजार कर रहे थे। लेकिन उससे पहले इन कपल्स ने अपनी राहें जुदा कर ली।

यह भी पढ़ें: ‘पेट्रोल के पैसे नहीं थे…’, ‘बाजीगर’ के एक्टर ने बताई अपने स्ट्रगल की कहानी!

---विज्ञापन---

प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता

प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता की जोड़ी को फैंस ने बिग बॉस 16 में खूब प्यार दिया था और दोनों को अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। मगर अब खबर है कि दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और इन दोनों ने 2 साल डेट करने के बाद ब्रेकअप कर लिया है। फिलहाल दोनों ने अपने ब्रेकअप को ऑफिशियल नहीं किया है, हालांकि इन दोनों ने रिलेशनशिप को भी ऑफिशियल नहीं किया था।

---विज्ञापन---

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना

पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली थी, जहां उनकी प्रेम कहानी आसिम रियाज से शुरू हुई थी। आसिम और हिमांशी ने शो के बाद लंबे समय तक अपने रिश्ते को बनाकर रखा था, मगर फिर अचानक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। आसिम और हिमांशी ने धर्म को अपने ब्रेकअप का कारण बताया था।

---विज्ञापन---

पवित्रा पुनिया-एजाज खान

धर्म की वजह से ही बिग बॉस 14 के स्टार कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने भी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रिश्ता खत्म कर लिया। पवित्रा और एजाज की सगाई की खबरें भी फैली थी और दोनों लिवइन में भी रह रहे थे। जहां फैंस इनकी शादी की खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे, तभी दोनों ने अपने ब्रेकअप की न्यूज से सबको चौंका दिया था।

---विज्ञापन---

माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा

बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा और माहिर शर्मा की पहली मुलाकात हुई थी, जहां से इन दोनों प्यार परवान चढ़ा था। मगर शो से बाहर आने के बाद कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। पारस और माहिरा के ब्रेकअप से फैंस को काफी झटका लगा था, क्योंकि बिग ब़ॉस हाउस में दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ दिखाई देते थे और लग रहा था कि दोनों इस रिश्ते को लेकर सीरियस हैं।

---विज्ञापन---

शमिता शेट्टी-राकेश बापट

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का प्यार भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में परवान चढ़ा था,मगर इन दोनों के रिश्ते का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। बिग बॉस सीजन 15 में भी यह जोड़ी दिखी थी, लेकिन शो खत्म होने के कुछ समय बाद ही इनका ब्रेकअप हो गया।

---विज्ञापन---

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

बिग बॉस के घर में एक और जोड़ी बनी थी, जिसके खूब चर्चे भी हुए थे। मगर शो के बाद इसका भी द एंड हो गया। हम बिग बॉस सीजन 8 के करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की बात कर रहे हैं। शो के दौरान दोनों काफी क्लोज आ गए थे और इनके रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। मगर शो से बाहर आते ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Holi पार्टी में 29 साल की TV एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी, को-एक्टर पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

First published on: Mar 16, 2025 02:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola