Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंकज धीर ही नहीं, ‘महाभारत’ के ये 7 कलाकार भी दुनिया को कह चुके अलविदा

Pankaj Dheer BR Chopra Mahabharat: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाने वाले पंकज धीर का आज निधन हो गया. उनके अलावा महाभारत के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी.

Pankaj Dheer BR Chopra Mahabharat
पंकज धीर के अलावा 'महाभारत' के इन कलाकारों का भी हो चुका है निधन (photo source- X and IMDB)

Pankaj Dheer BR Chopra Mahabharat: दूरदर्शन के पॉपुलर शो ‘महाभारत’ में कर्ण का रोल निभाने वाले एक्टर पंकज धीर ने आज दुनिया को अलविदा कहा दिया है. एक्टर लंबे समय से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ रहे थे और आज सुबह 11:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनकी मौत की खबर से उनके फैंस को भी झटका लगा है. हालांकि, पंकज के अलावा बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के कई कलाकार इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. आइए आपको बताते हैं इस सीरियल के उन एक्टर्स की लिस्ट जो आज हमारे बीच मौजूद नहीं है.

गुफी पेंटल

गुफी पेंटल को लोग सरबजीत सिंह पेंटल के नाम भी जानते हैं. उन्होंने ‘महाभारत’ सीरियल में ‘शकुनि’ का किरदार निभाया था. उन्हें इस किरदार के लिए दर्शकों से खूब सराहना मिली थी. उनका निधन 78 साल की उम्र में हुआ था. गुफी पेंटल ने 5 जून 2023 को मुंबई के एक हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली थी.

---विज्ञापन---

प्रवीण कुमार सोबती

सीरियल ‘महाभारत’ में ‘भीम’ का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती ने तीन साल पहले दुनिया को अलविदा कहा था. उनका निधन साल 2022 में 7 फरवरी को हुआ था. 74 साल की उम्र में उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ था.  

सतीश कौल

सतीश कौल ने ‘महाभारत’ में ‘इंद्र भगवान’ का रोल निभाया था. उन्हें देवराज इंद्र के किरदार के लिए दर्शकों से खूब प्यार मिला था. उनका निधन लुधियाना में 10 अप्रैल 2021 को हुआ था. उनके मौत की वजह ‘कोविड-19’ बताई जाती है.

---विज्ञापन---

समीर चित्रे

समीर चित्रे ने ‘महाभारत’ में ‘नकुल’ का किरदार निभाया था. समीर आज हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार को दर्शक आज भी याद रखे हुए हैं. उनका निधन साल 2019 में अमेरिका में हुआ था.

धर्मेश तिवारी

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘कृपाचार्य’ का किरदार धर्मेश तिवारी ने निभाया था. 63 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था. उनका निधन साल 2014 में  6 अगस्त को हुआ था. एक्टर के मौत की वजह डायबिटीज बताई जाती है.  

---विज्ञापन---

दारा सिंह

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘हनुमान’ के किरदार से सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाले एक्टर दारा सिंह का निधन साल 2012 में 12 जुलाई को हुआ था. वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ- साथ डायरेक्टर और पहलवान भी थे. मौत से पहले, 7 जुलाई को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था. इसके दो दिन बाद ये खबर सामने आई कि ब्लड फ्लो की कमी के कारण उन्हें मस्तिष्क क्षति हुई थी. 11 जुलाई को उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया और 12 जुलाई को उनके घर पर उनका निधन हो गया. 

वीरेंद्र राजदान

वीरेंद्र राजदान ने सीरियल में ‘महात्मा विदुर’ का किरदार निभाया था. इस रोल के लिए उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘गांधी’ में ‘मौलाना आजाद’ के किरदार से लिए भी खूब सराहा गया था. उनका निधन साल 2003 में 13 जून को मुंबई में हुआ था. एक्टर पेट के कैंसर जैसी बीमारी का सामना कर रहे थे. 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2025 01:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो