Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hari Hara Veera Mallu 5वें दिन ही पड़ी फीकी, Saiyaara की कमाई में भी आई भारी गिरावट

Hari Hara Veera Mallu and Saiyaara Box Office Report: 'सैयारा' की कमाई में 11वें दिन भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं पवन कल्याण की 'हरि हरा वीरा मल्लू' तो 5वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ गई है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Hari Hara Veera Mallu and Saiyaara Box Office Report: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं। ‘सैयारा’ ने अपनी धमाकेदार कमाई से पवन कल्याण की मूवी को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अब मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी की कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही पवन कल्याण की मूवी की रफ्तार तो 5वें दिन ही धीमी हो गई है। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों ने अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara के बाद अनीत पड्डा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, फातिमा सना शेख संग आएंगी नजर?

---विज्ञापन---

‘हरि हरा वीरा मल्लू’ ने कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ ने पांचवें दिन सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई की। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 15.68% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 13.31%, दोपहर के शो 15.62%, शाम के शो 16.53% और रात के शो 17.25% रहे। मूवी की अभी तक की कमाई देखें तो पवन कल्याण की इस मूवी ने 77.50 करोड़ की कमाई कर ली है।

---विज्ञापन---

‘सैयारा’ की अब तक की कमाई

वहीं दूसरी ओर ‘सैयारा’ की कमाई में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। 11वें दिन मूवी ने 9.50 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.40% रही। सुबह के शो 11.22%, दोपहर के शो 19.34%, शाम के शो 18.24% और रात के शो 20.81% रहे। वहीं मूवी की कमाई की बात करें तो मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने अब तक 256.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक मूवी बन गई है।

---विज्ञापन---

दोनों मूवीज की कास्ट

‘हरि हरा वीरा मल्लू’ की रिलीज डेट पिछले पांच साल से अटकी हुई थी। पवन कल्याण की इस मूवी में बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर ‘सैयारा’ में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। अहान अपनी डेब्यू मूवी से ही स्टार बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: Saiyaara ने 10वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Hari Hara Veera Mallu की चौथे दिन ही निकली हवा

---विज्ञापन---
First published on: Jul 29, 2025 06:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola