Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara ने 10वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Hari Hara Veera Mallu की चौथे दिन ही निकली हवा

Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Report: अहान पांडे की 'सैयारा' 10वें दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वहीं पवन सिंह की 'हरि हरा वीरा मल्लू' की बात करें तो चौथे दिन भी मूवी रेंग-रेंगकर कमाई कर रही है। चलिए दोनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Saiyaara Vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Report: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। वहीं अभी भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। कमाई के मामले में मोहित सूरी की मूवी ने पवन सिंह और बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ को भी पीछे छोड़ दिया है। पवन सिंह की मूवी तो चौथे ही दिन फुस्स साबित हो रही है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने अभी तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Saiyaara के आगे फीकी पड़ी पवन कल्याण की Hari Hara Veera Mallu, जानें कितनी की कमाई?

---विज्ञापन---

‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अहान पांडे की मूवी ने 10वें दिन भी 30 करोड़ की धांसू कमाई कर सबको चौंका दिया। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 46.51% दर्ज हुई। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 23.21%, दोपहर के शो 56.38%, शाम के शो 63.46% और रात के शो 42.99% रहे। मूवी ने 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 247.25 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन कर लिया है।

---विज्ञापन---

पवन सिंह की कमाई कितनी?

वहीं दूसरी ओर पवन सिंह और बॉबी देओल की ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ के बारे में बात करें तो मूवी ने चौथे दिन 11 करोड़ की कमाई की। इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 36.14% रही। सुबह के शो 24.49%, दोपहर के शो 44.85%, शाम के शो 47.66% और रात के शो 27.54% रहे। मूवी ने अभी तक 75.65 करोड़ की ही कमाई की है।

---विज्ञापन---

‘सैयारा’ से इतनी दूर ‘हरि हरा वीरा मल्लू’

अहान पांडे की मूवी से पवन सिंह की मूवी को कंपेयर किया जाए तो ‘हरि हरा वीरा मल्लू’ ‘सैयारा’ से काफी पीछे है। चार दिनों में ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 107.25 करोड़ की कमाई कर अपना नाम 100 करोड़ के क्लब में शामिल कर लिया था। वहीं पवन सिंह की ये मूवी अभी भी 100 करोड़ से दूर है। अहान पांडे की डेब्यू मूवी विक्की कौशल की ‘छावा’ के बाद इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu BO Collection: पवन कल्याण नहीं तोड़ पाए ‘गेम चेंजर’ का रिकॉर्ड, फिर भी की बंपर कमाई

---विज्ञापन---
First published on: Jul 28, 2025 06:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola