Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्यार के चक्कर में बर्बाद हुआ इस एक्ट्रेस का करियर, ब्लॉकबस्टर फिल्म से बनी थी सेंसेशन, आज कोई अता-पता नहीं

80 के दशक में डेब्यू करते ही एक्ट्रेस ने तहलका मचा दिया था. रातोंरात सुपरस्टार बनी एक्ट्रेस ने प्यार में पड़कर अपना करियर बर्बाद कर लिया.

Vijayta pandit

Actress Career Ruined: ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू करने वाली इस हसीना ने उस समय बड़ी-बड़ी हीरोइनों को फेल कर दिया था. यहां तक की एक्ट्रेस ने श्रीदेवी जैसी ब्लॉकबस्टर हीरोइन के स्टारडम को भी हिलाकर रख दिया था. लेकिन उनका ये सारा फेम ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और प्यार के चक्कर में पढ़कर एक्स्ट्रस ने सबकुछ गंवा दिया.

जी हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा विजयता पंडित की, जिन्होंने साल 1981 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म लवस्टोरी से अपना फ़िल्मी डेब्यू किया था. इस फिल्म के रिलीज होते ही विजयता पंडित रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं. अपनी पहली फिल्म में वो लीजेंडरी एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव के अपोजिट नजर आई थीं. इस जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया. फिल्म लव स्टोरी ने उस साल बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी.

---विज्ञापन---

राजेंद्र कुमार की वजह से नहीं हुई कुमार-विजयता की शादी

ब्लॉकबस्टर जोड़ी विजयता पंडित और कुमार गौरव को अपनी पहली फिल्म के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था. दोनों एक-दूसरे को बेहद चाहते थे और शादी भी करना चाहते थे. लेकिन कुमार के पिता राजेंद्र कुमार को ये रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था. वो विजयता को अपने घर की बहु बिल्कुल नहीं बनाना चाहते थे. ‘लहरें’ को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस विजयता पंडित ने किया था. उन्होंने बताया कि राजेंद्र कुमार ने उनके और कुमार गौरव के रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया और खुन्नस में आकर कुमार गौरव की शादी राजकपूर की बेटी रीमा कपूर से करवा दी थी.

मिली प्यार की सजा

कहते हैं कि इस तरह एक्ट्रेस को एक बहुत बड़े सुपरस्टार के बेटे से प्यार करने की सजा मिली और वो फिल्मी दुनिया से धीरे-धीरे गायब हो गईं. खुद विजयता पंडित ने कुमार गौरव के पिता राजेंद्र कुमार पर यह आरोप भी लगाया था कि उन्होंने ही उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करवाया था. बाद में एक्ट्रेस ने मशहूर सिंगर आदेश श्रीवास्तव से शादी रचाई. आज विजयता अकेले ही रहती हैं. उनके पति का कैंसर की वजह से निधन हो गया.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2025 09:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो