Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

8 सुपरस्टार वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई थी सुपरफ्लॉप, टीवी से मिली पॉपुलैरिटी तो कहलाई कल्ट क्लासिक

इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, शशि कपूर, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलजार, परवीन बॉबी, बिंदिया गोस्वामी, जॉनी वाकर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार शामिल थे. इतनी जबरदस्त कास्टिंग के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी.

Shaan MOVIE

Classic Movie: इस फिल्म में सदी के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल थे. अबतक उन्होंने अपने करियर में कई शानदार सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी ये फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी. साल 1980 में आई इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल थे. इसके बावजूद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

जी हम बात कर रहे हैं साल 1980 रिलीज हुई फिल्म ‘शान’ की, जिसका का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सुनील दत्त, शशि कपूर, कुलभूषण खरबंदा, राखी गुलजार, परवीन बॉबी, बिंदिया गोस्वामी,जॉनी वाकर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे सुपरस्टार शामिल थे. फिल्म में पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की भी कास्टिंग होनी थी, लेकिन कुछ विवादों के कारण ऐसा हो न सका.

---विज्ञापन---

पहले धर्मेंद्र को मिला था ‘विजय’ का किरदार

फिल्म में विजय नाम का किरदार पहले धर्मेंद्र निभाने वाले थे, लेकिन बाद में विजय के रोल के लिए अमिताभ बच्चन को चुना गया. वहीं रेणु का किरदार, जो पहले हेमा को दिया गया था, वो बाद में एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी को मिल गया, जो उस समय काफी मशहूर थीं.

सुपरफ्लॉप निकली फिल्म

इतनी बड़ी और शानदार स्टारकास्ट के साथ बनी फिल्म ‘शान’ उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी. इसे 6 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया था. मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई.

---विज्ञापन---

टीवी से मिली पॉपुलैरिटी

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप इस फिल्म ने जब टीवी पर दस्तक दिया तो लोगों ने इसके किरदारों को खूब सराहा और फिल्म दर्शकों के बीच हिट हो गई. इस फिल्म के गानें भी खूब पसंद किये गए थे. पहली बार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के कुछ समय बाद इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया और इस बार ये फिल्म चल पड़ी और मेकर्स को भरपूर फायदा हुआ.

First published on: Dec 02, 2025 05:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो