लीजेंड्री सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है. हर सेलेब धर्मेंद्र जी को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि देते हुए याद कर रहा है. बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने भी उन्हें याद किया और उनके लिए एक लंबी पोस्ट लिखी. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा कि साल 2001 में फिल्मों से मेरा पहला साइनिंग अमाउंट विजेता फिल्म्स से आया था. मैंने जो पहली हिंदी फिल्में शूट कीं, उनमें से एक उनके बैनर तले, उनके बड़े बेटे के साथ थी. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा धर्मेंद्र के प्रोडक्शन हाउस में काम कर चुकी हैं.
अपनी पोस्ट में प्रियंका ने लिखा, “उन्होंने और उनके परिवार ने मुझे इंडस्ट्री में वेलकम महसूस कराया. उस समय जब कोई मुझे नहीं जानता था. बहुत कम लोग बरेली के एक बिल्कुल नए कलाकार के लिए, जो मुंबई में किसी को नहीं जानता था, इस तरह का अपनापन और प्यार दिखा पाते हैं. मैं देओल परिवार को अपने करियर की शुरुआत से जानती हूं. मैंने सनी और बॉबी के साथ कई फिल्मों में काम किया है. यह पर्सनल लगता है और मुझे पता है कि मैं दुनिया में कई और लोगों के साथ यह फीलिंग शेयर करती हूं.”
In the year 2001, my first signing amount in the movies came from Vijayta Films.
One of the first Hindi movies I ever shot was under his banner, with his eldest son.
Him and his family, made me feel welcome in the industry, at a time when no one knew me.
Very few people are… pic.twitter.com/e2LUytbvTp---विज्ञापन---— PRIYANKA (@priyankachopra) November 24, 2025
प्रियंका चोपड़ा के लिए ‘पर्सनल लॉस’
आगे इमोशनल होते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा कि, “कुछ लोग फिल्में छोड़ जाते हैं, कुछ भावनाएं. वो हमें दोनों दे गए हैं. उनकी मौजूदगी मैग्नेटिक थी. उन्होंने अपनी मुस्कान और करिश्मा से एक फ्रेम को ऐसे भर दिया जैसे सिर्फ वही कर सकते थे. ये सिनेमा के लिए एक बड़ा नुकसान है, लेकिन उनकी विरासत हमेशा रहेगी. जब मैं एक फिल्म सेट पर यह नोट लिख रही हूं, शॉट्स के बीच में, मैं सोच रही हूं कि हममें से कितने लोग हमेशा उनसे इंस्पायर होंगे. एक छोटे से शहर से, जहां कोई गॉडफादर नहीं था और बड़े सपने थे. उन्होंने एक मुश्किल इंडस्ट्री में अपनी पक्की पहचान बनाई और उन्होंने अपने परिवार को भी साथ लिया. एक सच्चा हिंदी फिल्म हीरो. धरमजी, रेस्ट इन पीस. पूरे देओल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.” एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र जी का जाना पर्सनल लॉस बताया है.