---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की शादी से पहले खेला जाएगा Virosh Premier League, सामने आईं फोटो

Entertainment News in Hindi LIVE: साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के 'द मेमेंटोज' होटल में शादी करने जा रहे हैं. कपल के शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है. जो कि प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की है. इस दौरान Virosh Premier League खेला जा रहा है. यानी कि रश्मिका और विजय के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.

साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के ‘द मेमेंटोज’ होटल में शादी करने जा रहे हैं. कपल के शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दोनों की प्राइवेसी के लिए तीन-लेवल सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम किया है, जिसमें इंटरनेशनल टीमें भी शामिल हैं. कपल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए अपने शादी की आधिकारिक जानकारी दी थी. कपल ने अपने इस रिश्ते को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है.

---विज्ञापन---

तापसी पन्नू की फिल्म ‘Assi’ को बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन हो चले हैं. चौथे दिन फिल्म ने 75 लाख की कमाई की है. इस तरह फिल्म की टोटल कमाई 4.95 करोड़ हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘Do Deewane Seher Mein’ ने चौथे दिन 65 लाख रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन भारत में 4.85 करोड़ हो गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

00:00 (IST) 25 Feb 2026
Entertainment Live News:

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ के जाने माने एक्टर्स हैं और कपल जल्द ही शादी करने वाले हैं. दोनो ही पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को ही लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी शादी की ऑफिशियल तौर पर अनाउंसमेंट की थी, कि वे जल्द ही विजय के साथ बंधन में बंधने वाली हैं. दोनों ही एक्टर्स कमाल के हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. लेकिन दोनों में से किसकी ज्यादा फिल्में हिट रही हैं. चलिए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

23:04 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: The Kerala Story 2 का ट्रेलर-टीजर होगा डिलीट? जानें क्या है सच

द केरल स्टोरी 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म साल 2023 की सीक्वल है. हालांकि हाल ही में ऑनलाइन खबर चल रही है कि विवाद के कारण इस मूवी का ट्रेलर और टीजर डिलीट किया जाएगा. जिसको लेकर अब फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है और उन्होंने बताया है कि क्या सच है और क्या झूठ. यहां पढ़ें पूरी खबर..

21:30 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: Bhagam Bhag 2 में दो हसीनाओं संग रोमांस करेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म भागम भाग 2 में नजर आएंगे, जो कि साल 2006 की भागम भाग की सीक्वल है. इस फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट आया है कि वह दो हसीनाओं के साथ रोमांस करेंगे, जो कि उनसे आधी उम्र की हैं. दरअसल, वैरायटी इंडिया के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट आयशा खान और मीनाक्षी चौधरी नजर आने वाली हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DVJNaOqDBDB/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:18 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: रश्मिका-विजय की शादी से पहले रखा गया क्रिकेट मैच, दोनों परिवारों ने खेला Virosh Premier League

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. कपल की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हाल ही में विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है. जो कि प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की है. इस दौरान Virosh Premier League खेला जा रहा है. यानी कि रश्मिका और विजय के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/DVJAZbokpRG/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

18:16 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: 'कांतारा' विवाद में रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Ranveer Singh Kantara controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी एक पुरानी हरकत की वजह से कानूनी पचड़ो में फंसे हुए हैं. फिल्म 'कांतारा' के एक पवित्र दृश्य का मजाक बनाने के आरोप में घिरे रणवीर को कर्नाटक हाई कोर्ट से अस्थायी राहत तो मिली है, लेकिन अदालत ने उनके व्यवहार को लेकर सख्त टिप्पणी भी की है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:20 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: The Kerala Story 2 में रिलीज से पहले होंगे 16 बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दिए निर्देश

विपुल शाह की आने वाली फिल्म द केरला स्टोरी 2 इन दिनों चर्चा में है. फिल्म विवादों में बनी हुई हैं. हालांकि इस मूवी को हाल ही में सेंसर बोर्ड से यूए 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है. लेकिन सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को फिल्म में 16 बदलाव करने के लिए कहा है. तो जानें वो 16 बदलाव कौन से होने वाले हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

17:17 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment Live News: महेश बाबू और राजामौली के बीच चले लात घूंसे! Video देख हैरान हुए राम गोपाल वर्मा

महेश बाबू और एसएस राजामौली मिलकर फिल्म वाराणसी में काम कर रहे हैं. हालांकि इस फिल्म की रिलीज से पहले दोनों ही एक दूसरे से भिड़ते हुए और लात घूंसे चलाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो हालांकि एआई जनरेटेड है. लेकिन इस वीडियो को देख फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी रिएक्ट किया है. यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/reel/DVH_G4vEzvF/?utm_source=ig_web_copy_link

15:28 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: यश की Toxic में इन दो धमाकेदार एक्टर्स की एंट्री

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. अब जाकर इस फिल्म में दो और नए एक्टर्स की एंट्री हो गई है...पूरी खबर पढ़ें

14:46 (IST) 24 Feb 2026
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका-विजय की शादी में मीडिया कवरेज की भी मनाही

रश्मिका मंदाना और विजय देवरेकोंडा की शादी जैसे-जैसे करीब आ रही है, फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ती ही जा रही हैं. हालिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी में कई तरह के खास इंतजाम किए गए हैं. कपल की शादी के लिए कुछ मीडिया हाउस बुकिंग के लिए प्रीमियम रेट देने को भी तैयार हैं, लेकिन होटल वाले टस से मस नहीं हुए और पहले से बुक कमरों की वजह से उन्हें मना कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DVIlNC1CDup/?igsh=MWV1cGd3eTdkM2dnYg==

14:38 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: Panchayat 4 बनी बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज

ओटीटी की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' जिसने हर दिल में अपनी खास जगह बनाई है, उसकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है, हाल ही में सीजन 4 ने एक और नया अध्याय लिखा है, सचिव जी की ये 'पंचायत' OTT की बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज बन गई है. इसी के साथ इसने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं...पूरी खबर पढ़ें

14:34 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: कभी दिन का 500 रुपये कमाता था ये एक्टर, आज करोड़ों में है कमाई

हंसाने के फन में माहिर सुनील ग्रोवर आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का रास्ता कांटों भरा था. एक दौर ऐसा भी था जब वह अपनी आजीविका चलाने के लिए दिन के मात्र 500 रुपये कमाते थे. लेकिन अपनी मेहनत और 'गुत्थी' जैसे कालजयी किरदारों के दम पर उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया. आज न केवल उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है, बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तक, फिल्म इंडस्ट्री के हर बड़े दिग्गज की जुबां पर उनकी तारीफों के पुल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:09 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News: इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म Bhoot Bangla

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का मेकर्स ने मोशन पोस्टर रिलीज किया है. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/reel/DVIRSqpDNil/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

11:25 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News: रश्मिका मंदाना ने शेयर कर दी शादी से जुड़ी पहली फोटो

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तैयारियां जोरों से हो रही हैं. शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. इस बीच रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की एक झलक दिखाई है....पूरी खबर पढ़ें

10:37 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने CM योगी से की मुलाकात

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त पिछले दिनों एक रैली में देखे गए थे. हाल ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सीएम के साथ फोटो शेयर की है. पोस्ट में एक्टर ने लिखा, ‘लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई. आपके आशीर्वाद और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए मैं दिल से आभारी हूं.’

https://www.instagram.com/p/DVGaYtDjPLs/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

09:50 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: मणिपुरी फिल्म Boong की ऐतिहासिक जीत पर PM Modi ने मेकर्स को दी बधाई

79वें BAFTA Award में जीत का परचम लहराने वाली फिल्म 'बूंग' ने देश का नाम रोशन कर दिया है. मूवी की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मनाया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीत पर फिल्म से जुड़ी टीम को बधाई दी है. उन्होंने लिखा- इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई. ये वास्तव में बहुत खुशी का क्षण है, खासकर मणिपुर के लिए. ये हमारे देश में अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है.

09:39 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News: इमरान हाशमी सहित Dhurandhar 2 से बॉक्स ऑफिस हिलाएंगे ये 6 विलेन

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना लीड रोल में थे, जिनका बाद में अंत हो जता है. ऐसे में अब हमजा यानी रणवीर सिंह को अपने इन 6 दुश्मनों को खत्म करना है...पूरी खबर पढ़ें

09:36 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: साउथ सुपरस्टार 'नानी' का जन्मदिन

साउथ सुपरस्टार नानी का आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपने फिल्मी करियर में नानी ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. साल 2008 में आई फिल्म ‘अष्टा चम्मा’ उन्होंने अपना डेब्यू किया था. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में नानी काफी पॉपुलर हैं.

https://www.instagram.com/p/DN_CbC7ESqC/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:28 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का आज जन्मदिन

आज बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. डायरेक्टर के तौर पर संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड को कई भव्य और शानदार फिल्में दी हैं. उनकी फिल्म देवदास, पद्मावत, हम दिल दे चुके सनम, बाजीराव मस्तानी, राम-लीला और ब्लैक आज भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाए हुए हैं.

08:22 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: तापसी पन्नू की फिल्म 'अस्सी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 75 लाख की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 4.95 करोड़ की कमाई कर ली है. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 5.85 करोड़ है.

https://www.instagram.com/reel/DUVUyAlCCWO/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

08:20 (IST) 24 Feb 2026
Entertainment News LIVE: दूसरे मंडे 'ओ रोमियो' की घटी कमाई

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं. अपने पहले हफ्ते फिल्म नई शानदार कमाई की थी. हालांकि अब फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है. 'ओ रोमियो' ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने जहां 57.45 करोड़ की कमाई की, वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 90.85 करोड़ की कमाई कर ली है.

https://www.instagram.com/reel/DUnUTaEkj4G/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Feb 24, 2026 08:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.