OTT: आजकल ओटीटी का जमाना है. यहां हर तरह के कंटेंट मौजूद हैं. ओटीटी पर तरह-तरह की फिल्में और वेब सीरीज घर पर आराम से फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बैठकर देखा जा सकता है. आज हम आपके लिए साल 2023 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसे हर एक स्टूडेंट को जरूर देखनी चाहिए. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली, लेकिन इसकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. आइए जानते हैं.
कौनसी फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं साल 2023 की हिट फिल्म ’12वीं फेल’ (12th Fail) है. इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है. इसमें विक्रांत मैसी और मेधा शंकर लीड रोल में है. ’12वीं फेल’ की कहानी IPS मनोज कुमार शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी की रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित है. फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा और एक्ट्रेस मेधा शंकर ने श्रद्धा जोशी का किरदार निभाया है.
फिल्म की कहानी?
बात करें फिल्म की कहानी की तो ये शुरू होती है मनोज कुमार शर्मा के जीवन के शुरुआती संघर्ष से. इसमें दिखाया जाता है कि कैसे अपनी आर्थिक समस्याओं से लड़ते हुए मनोज दिल्ली पढ़ाई करने पहुंचता है. जीवन में कई कठिनाइयों, गरीबी और असफलताओं का सामना करने के बाद भी मनोज हार नहीं मानता. वो लगातार मेहनत करते हैं और आगे बढ़ने की कोशिशों में लगे रहते हैं. दिल्ली आने के बाद मनोज को अपना गुजारा करने के लिए अलग-अलग तरह के काम करने पड़ते हैं. कई बार परीक्षा में वो फेल भी होता है. लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद मनोज हार नहीं मानता और दोबारा शून्य से पढ़ाई शुरू करता है.
हर स्टूडेंट के लिए मस्ट वॉच
अंत में अपनी कठिन मेहनत और अटूट विश्वास के दम पर मनोज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बन जाता है. ये फिल्म हर उन युवाओं को ये संदेश देती है कि जीवन में कभी भी हार नहीं मानना चाहिए. जीवन के किसी भी मोड़ पर हम एक अच्छी शुरुआत कर सकते हैं.
जियो हॉटस्टार पर मौजूद
विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ’12वीं फेल’ अगर अबतक आपने नहीं देखी है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसकी कहानी शानदार है. खास बात ये है कि इस फिल्म को आप पूरी फैमिली के साथ आराम से देख सकते हैं. IMDb पर इस फिल्म को 8.7/10 की धांसू रेटिंग मिली है.