Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhagam Bhag 2 में अपने से आधी उम्र की दो हसीनाओं संग रोमांस करेंगे Akshay Kumar! जान लें एक्ट्रेसेस के नाम

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म भागम भाग 2 में नजर आएंगे, जो कि साल 2006 की भागम भाग की सीक्वल है. इस फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट आया है कि वह दो हसीनाओं के साथ रोमांस करेंगे, जो कि उनसे आधी उम्र की हैं.

---विज्ञापन---

Akshay Kumar In Bhagam Bhag 2
Akshay Kumar In Bhagam Bhag 2

Bhagam Bhag 2: साल 2006 में यानी कि लगभग 20 साल पहले रिलीज हुई भागम भाग एक जबरदस्त हिट फिल्म रही थी. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था और इस शानदार कॉमेडी मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा नजर आए थे. वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में रहेंगे. फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि अक्षय कुमार दो हसीनाओं के साथ रोमांस करने वाले हैं.

फिल्म में नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेसेस

दरअसल, वैरायटी इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भागम भाग 2 में मेकर्स ने अक्षय कुमार के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान को फाइनल किया है. इन दोनों हसीनाओं के साथ अक्षय रोमांस करते हुए दिखेंगे. मीनाक्षी चौधरी फिल्म से पहले ही जुड़ चुकी हैं. वहीं, धुरंधर में शरारत सॉन्ग में नजर आईं आयशा खान से भी बात हो चुकी है. दोनों ही एक्ट्रेस कहानी का अहम हिस्सा होने वाली हैं.

---विज्ञापन---

खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे अक्षय

बता दें कि अक्षय कुमार जहां 58 साल के हैं, वहीं मीनाक्षी चौधरी सिर्फ 28 साल की हैं और एक्ट्रेस आयशा खान 23 साल की है. यानी कि खिलाड़ी कुमार खुद से आधी उम्र की हसीनाओं के साथ फिल्म में रोमांस फरमाते दिखाई देंगे.

मनोज बाजपेयी के लिए मेकर्स तलाश रहे हैं एक्ट्रेस

राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एक बड़ा बदलाव और भी हुआ है. बीता दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी लेंगे और अभी तक उनके अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस को फाइनलाइज नहीं किया गया है. हालांकि मनोज बाजपेयी के फिल्म भागम भाग 2 में आने की खबर से गोविंदा के तमाम फैंस खासा नाराज थे. क्योंकि उनका कहना था कि गोविंदा के बिना यह मूवी अधूरी लगेगी. वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनोज बाजपेयी गोविंदा वाला जादू फिल्म में चला पाएंगे या नहीं.

यह भी पढ़ें- Varanasi की रिलीज से पहले भिड़े महेश बाबू और राजामौली! एक दूसरे पर चलाए लात घूंसे, वीडियो देख राम गोपाल वर्मा को भी लगा सदमा

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Feb 24, 2026 09:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola