Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी ने नेशनल TV पर काजी तौकीर की उड़ाई धज्जियां, बोलीं- तेरे बाप की नौकर हूं..?

बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच घमासान लड़ाई देखने को मिली. इस दौरान रीति ने काजी संग बदसलूकी की और गलत शब्दों का भी इस्तेमाल किया.

Rhiti Tiwari-Qazi touqeer
काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच हुई घमासान

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाला टीवी का विवादित शो बिग बॉस 20 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है. शो में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. वहीं, हाल ही में वीकेंड का वार में काफी बवाल देखने को मिला था. इस दौरान सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई थी. हालांकि वीकेंड के वार के बाद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच घमासान लड़ाई देखने को मिली. दोनों के बीच तगड़ा झगड़ा हुआ.

दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर को सबक सिखाने के लिए एक नाटक किया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि काजी झूठी बीमारी का नाटक कर रहा है. इसके बाद घर के तमाम सदस्य इसको लेकर काफी नाराज थे. इतना ही नहीं काजी की इस हरकत पर मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का भी गुस्सा फूटा. उन्होंने इस दौरान काजी को गाली तक दे डाली.

---विज्ञापन---

रीति तिवारी और काजी के बीच हुई घमासान लड़ाई

काजी के साथ बहस के दौरान रीति ने कहा, “म्यूट बटन क्या दबाएगा. तू है कौन, तू बात किससे कर रहा है, तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं.” इसपर काजी कहते हैं, चल दबा ना.” जिसके बाद रीति और भड़क जाती हैं और कहती हैं, “कौन है तू अच्छा. किससे बात कर रहा है. तेरे बाप की नौकर हूं, कौन हूं मैं. तू कौन है साले. ” जिसके बाद काजी कहते हैं, “गालियां मत दें मोहतरमा. गालियां नहीं. गालियां मत दे. मेरे पिता के बारे में बात मत करना. क्या मैं तुम्हारे पापा के बारे में कुछ कह रहा हूं. ” इसके आगे फिर रीति कहती हैं, “मुझसे बात मत करो, आंखे इधर होनी नहीं चाहिए.”

काजी और रीति की लड़ाई पर साजिद ने किया रिएक्ट

रीति के इस बर्ताव को देखकर घर वाले हैरान रह जाते हैं. वहीं गौहर खान और साजिद खान ने भी रीति के गाली गलौज करने वाली हरकत पर रिएक्ट किया है. साजिद ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मुझे इन सब चीजों पर बात तो नहीं करनी चाहिए. लेकिन मैं बिग बॉस देखता हूं, क्योंकि जब सलमान भाई से मुलाकात होती है, तो इसपर चर्चा हो जाती है. इसलिए देखना पड़ता है. मैं बिग बॉस देख रहा था, जिस तरह से उस लड़की(रीति) ने काजी से बात की, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. यह बहुत गलत है. वो एक बड़े परिवार से आती है. उनके पिता एक दिग्गज हस्ती है. सबसे ऊपर वो आर्टिस्ट है और मुझे लगता है कि एक आर्टिस्ट दूसरे आर्टिस्ट को इस तरह शर्मसार नहीं कर सकता. काजी जो भी कर रहे थे, लोग उसे एंजॉय कर रहे थे. बिग बॉस के अंदर कोई तो ऐसा है, जो लोगों को एंटरटेन कर रहा है.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Neet प्रोटेस्ट से स्टार बनी रिया अहीर हुईं Bigg Boss 20 से बाहर, 2 मिनट में ऑडियंस ने लौटाया घर

First published on: Sep 21, 2026 05:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola