---विज्ञापन---
‘रहमान डकैत’ के बाद Dhurandhar 2 में इन 6 विलेन का होगा आतंक, चुन-चुनकर हमजा लेगा बदला
Dhurandhar 2 Villains: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना लीड रोल में थे, जिनका बाद में अंत हो जता है. ऐसे में अब हमजा यानी रणवीर सिंह को अपने इन 6 दुश्मनों को खत्म करना है.
Dhurandhar 2 Villains: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है. फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना लीड रोल में थे, जिनका बाद में अंत हो जता है. ऐसे में अब हमजा यानी रणवीर सिंह को अपने इन 6 दुश्मनों को खत्म करना है.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्टर अर्जुन रामपाल का है, जिन्होंने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. फिल्म में मेजर इकबाल को 26/11 जैसी बड़ी साजिश से जुड़ा मास्टरमाइंड बताया गया है. ऐसे में धुरंधर 2 में रणवीर सिंह यानी हमजा का सीधा टकराव मेजर इकबाल से देखने को मिलेगा.
इसके बाद नाम आता है खनानी ब्रदर्स का, जिसमें जावेद खनानी मुख्य है. फिल्म में जावेद नकली नोट का रैकेट चलाता है. धुरंधर 2 में इसकी आगे की कहानी भी दिख सकती है. इस किरदार को एक्टर अंकित सागर ने निभाया है.
अब्दुल भुट्टावी को ‘धुरंधर’ में लश्कर-ए- तैयाबा का बड़े चेहरे और वैचारिक लीडर के तौर पर दिखाया गया है. ये किरदार एक्टर संजय मेहता ने निभाया है. फिल्म के सीक्वल में रणवीर सिंह का सामना इससे भी हो सकता है.
एक्टर फैज खान का किरदार साजिद मीर भी फिल्म में विलेन है. इसे 26/11 हमले का रणनीतिक प्लानर बताया गया है. धुरंधर 2 इसका डायरेक्ट सामना हमजा से हो सकता है.
एक्टर विनोद थरानी ने धुरंधर में ‘आजम चीमा’ का किरदार निभाया है, जो लश्कर-ए-तैयाबा का इंटेलिजेंस और ट्रेनिंग नेटवर्क संभालता है. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म के पार्ट 2 में भी इसका आतंक देखने को मिलेगा.
कई रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि धुरंधर 2 में इमरान हाशमी की एंट्री होने वाली है. फिल्म में बार-बार ‘बड़े साब’ का जिक्र होता है. माना जा रहा है कि इमरान हाशमी बड़े साब के किरदार में नजर आ सकते हैं. लेकिन अभी कोई ऐसी आधिकारिक खबर नहीं आई है. बता दें धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज होगी.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.