Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बुलेटप्रूफ शीशे से सलमान खान ने ईद पर फैंस को दी बधाई, मिनटों में वीडियो वायरल

पूरे देश में 30 मार्च 2025 को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस मौके पर हर साल की तरह सलमान खान भी अपने फैंस से मिलने के लिए घर की बालकनी में पहुंचे। इस दौरान भाईजान के साथ उनका भांजा और भांजी भी नजर आए।

salman khan
salman khan

पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और हर साल की तरह इस साल बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बालकनी से अपने सभी चाहने वालों को ईद की बधाई दी। ईद हो या दीवाली हर मौके पर फैंस अपने फेवरेट खान के घर के बाहर उनकी एक झलक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शाहरुख और सलमान का हर साल अपने घर के बाहर अपने फैंस को अपनी झलक दिखाना लाजमी है, इस साल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बालकनी में आकर फैंस को ईद की बधाई दी। उनके कई वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा कर रही हैं क्रिकेटर कुमार संगकारा को डेट? जानें सच्चाई

---विज्ञापन---

भाईजान ने फैंस को दी ईद की बधाई

‘सिकंदर’ फेम सलमान खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें सफेद रंग के पठानी कुर्ते में भाईजान ने फैंस से मुलाकात करते दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान खान ने बुलेटप्रूफ शीशे के अंदर से कभी हाथ जोड़कर तो कभी हाथ हिलाकर सुपरस्टार ने अपने सभी चाहने वालों को ईद की मुबारकबाद दी। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें उनके साथ उनकी बहन अर्पिता के दोनों बच्चे दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

सलमान खान ने दिखाया वीडियो

सलमान खान ने हर साल की तरह इस साल भी इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी भांजी आयत का हाथ थामकर बालकनी की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। आयत ने ब्लू कलर का शरारा सूट सलवार पहना है, जिसमें वो बहुत क्यूट लग रही है। अयात और सलमान के बालकनी में जाने के बाद उनके घर के बाहर का नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है, जिसमें फैंस भारी संख्या में सड़क पर खड़े होकर अपने पसंदीदा स्टार के आने का इंतजार करते दिख रहे हैं। पुलिसवाले फैंस को काबू करने की कोशिश भी कर रहे हैं, जो वीडियो में देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

सलमान ने फैंस को कहा शुक्रिया 

सुपरस्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘शुक्रिया, थैंक्यू और सभी को ईद मुबारक!’ गौरतलब है कि सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर ईद से एक दिन पहले 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, इस फिल्म में भाईजान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखाई दी हैं। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 54 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है और आज सिकंदर की कमाई में उछाल की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ ने तोड़ा ‘छावा’ का ये रिकॉर्ड, इस मामले में आगे निकले सलमान खान!

First published on: Mar 31, 2025 06:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola