Haiwaan Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सफर काफी धीमा हो गया है. रिलीज होने के बाद से लगातार फिल्म की कमाई नीचे गिरती जा रही है. आलम तो ये है कि 3 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली फिल्म ‘हैवान’ का कलेक्शन अब लाखों में सिमट गया है. वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब रहा है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘हैवान’ का मंडे टेस्ट रिपोर्ट
Sacnilk के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन यानी सोमवार को 0.70 करोड़ यानी सिर्फ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें तीसरे दिन के मुकाबले 62.2 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई. इसका मतलब है कि फिल्म अपने मंडे टेस्ट में फेल हो गई. हालांकि, इन 4 दिनों में फिल्म ने भारतीय बाजार में 8.05 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. लेकिन, फिल्म की कमाई में आई इस गिरावट की किसी को उम्मीद नहीं थी.
फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी
वहीं, चौथे दिन पूरे भारत में फिल्म ‘हैवान’ के सिर्फ 3,265 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 10.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सिनेमाघरों में इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी पूरे दिन कम ही रही. जहां सुबह के शो में 7.38 प्रतिशत, दोपहर के शो में 14.77 प्रतिशत, शाम के शो में 12.77 प्रतिशत और रात के शो में 16.62 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
लगभग 18 साल बाद आई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी की फिल्म ‘हैवान’ भारत के अलावा वर्ल्डवाइड लेवल पर भी खराब प्रदर्शन कर रही है. दरअसल, प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इन 4 दिनों में सिर्फ 12.63 करोड़ रुपये तक पहुंचा है.