Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

War 2 फेम फिल्ममेकर Ayan Mukerji के पिता का निधन, Kajol से था खास कनेक्शन

Ayan Mukerji Father Died: अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी का निधन हो गया है। डायरेक्टर के पिता ने आज सुबह अंतिम सांस ली।

---विज्ञापन---

Ayan Mukerji Father Died: ब्रह्मास्त्र डायरेक्टर अयान मुखर्जी पर होली के दिन दुखों का पहाड़ टूट गया है। डायरेक्टर के पिता देब मुखर्जी का निधन हो गया है। अचानक से सामने आई इस खबर से हर कोई सदमे में है। डायरेक्टर के पिता ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। देब मुखर्जी का काजोल से खास कनेक्शन था। रिश्ते में वो एक्ट्रेस के अंकल थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम कंटेस्टेंट की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से सामने आईं तस्वीरें

---विज्ञापन---

कहां होगा अंतिम संस्कार?

अयान मुखर्जी के पिता का अचानक जाना बॉलीवुड के लिए भी दुखद है। इंडस्ट्री में देब मुखर्जी को देबु दा के नाम से जाना जाता था। 14 मार्च की सुबह देबु दा ने अंतिम सांस ली। वहीं मुंबई के जुहू इलाके के शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में जाएंगे ये कलाकार

वहीं उनके जाने से बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स भी सदमे में हैं। उनके अंतिम संस्कार में काजोल, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, तनिषा, रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह जैसे कलाकार शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

काजोल से था खास कनेक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल से भी देबु दा का काफी खास रिश्ता था। रिश्ते में देब मुखर्जी काजो के चाचा लगते थे। वहीं इंडस्ट्री में वो भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। ‘तू ही मेरी जिंदगी’, ‘आंसू बन गए फूल’, अभिनेत्री’, ‘दो आंखें’, ‘बंधु’ समेत कई मूवीज दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर ट्रेंड कर रहीं ये 5 मूवीज-सीरीज, Sonu Sood की लेटेस्ट फिल्म भी लिस्ट में शामिल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2025 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola