Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, काफी समय से थे बीमार

Sidharth Malhotra father passes away: बॉलीवुड सद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का दिल्ली में निधन हो गया. एक्टर के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता के अंतिम संस्कार में कियारा और सिद्धार्थ पहुचें.

Sidharth Malhotra father passes away: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा पर दुखों का पहाड़ गिर पड़ा है. एक्टर के पिता सुनील मल्होत्रा का देहांत हो गया है. सिद्धार्थ के पिता ने अपनी आखिरी सांस दिल्ली में ली. इस खबर के बाद कियारा और सिद्धार्थ तुरंत दिल्ली पहुंचे और परिवार के साथ पिता का अंतिम संस्कार किया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका निधन हो गया है. इस दुख की घड़ी में परिवार ने उनके निजी जीवन का सम्मान करने की अपील की है. बता दें सिद्धार्थ अक्सर अपने पिता की बाते किया करते थे. वो अपने पिता के बेहद करीब थे. ऐसे में उनका जाने से सिद्धार्थ बिल्कुल टूट गए हैं.

---विज्ञापन---

पिता को असली ‘हीरो’ मानते थे सिद्धार्थ

निधन की खबर आते ही सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली रवाना हुए और परिवार सहित अंतिम संस्कार हुआ. बताया जा रहा है कि कपल कुछ दिन दिल्ली में परिवार के साथ समय बिताएंगे. पिता सुनील मल्होत्रा ​​के निधन से सिद्धार्थ पर बहुत असर पड़ा है, क्योंकि उनका अपने पिता के साथ बहुत करीबी रिश्ता था. सिद्धार्थ अपने पिता को ‘हीरो’ मानते थे.

मर्चेंट नेवी में कप्तान थे सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता

बता दें कि सिद्धार्थ के पिता सुनील मर्चेंट नेवी में कप्तान थे. वो पैरालाइज्ड थे और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे. ‘योद्धा’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, सिद्धार्थ को अपने पिता की देखभाल करते और व्हीलचेयर पर उनका हाथ थामे देखा गया था. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ अक्सर अपने पिता की फोटोज शेयर किया करते रहे हैं.

First published on: Feb 17, 2026 09:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो