Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Amitabh Bachchan ने देखी अपने दोस्त धर्मेंद्र की आखीरी फिल्म, बोले- फिल्म में जब वो फ्रेम में आते हैं तो

Dharmendra last Film: हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' देखी. सिनेमाघरों में ये फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी. हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी.

Amitabh Bachchan
Amitabh Bachchan

Dharmendra last Film: हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने करीबी दोस्त धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. फिल्म देखने के बाद बिग बी ने अपना रिएक्शन शेयर किया है. बता दें कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जिनके एक्टिंग की उन्होंने खूब तारीफ की. ‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा ने सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं. अरुण खेत्रपाल 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई में सिर्फ 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे. ये फिल्म उनके जीवन पर आधारित है. आइए जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म के बारे में क्या कहा.

‘इक्कीस’ पर बोले अमिताभ बच्चन

सोमवार 22 दिसंबर को मुंबई में ‘इक्कीस’ फिल्म की स्क्रीनिंग हुई. इसमें अमिताभ बचन भी शामिल रहे. फिल्म के बारे में उन्होंने लिखा, “फिल्म में जब वह (अगस्त्य नंदा) फ्रेम में आते हैं, तो नजरें सिर्फ उन पर टिक जाती हैं. उनकी परिपक्वता, बिना किसी बनावट के ईमानदार एक्टिंग और किरदार के साथ पूरा न्याय… कुछ भी अलग से नहीं, हर शॉट में सिर्फ परफेक्शन.” उन्होंने आगे कहा, “यह कोई नानाजी की बात नहीं है, बल्कि एक अनुभवी दर्शक की राय है. फिल्म की प्रस्तुति, लेखन और निर्देशन बेदाग है. फिल्म खत्म होने पर आंखें गर्व और खुशी के आंसुओं से भर जाती हैं.”

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही फिल्म ‘इक्कीस’ को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. इसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं, जिन्होंने साल 2023 में जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में सुहाना खान और खुशी कपूर भी थे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. ऐसे में ‘इक्कीस’ अगस्त्य की पहली थिएटर रिलीज फिल्म होगी. ऐसे में बच्चन परिवार भी उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है. वहीं इस फिल्म में लीजेंडरी एक्टर धमेंद्र की भी झलक दिखने वाली है.

First published on: Dec 23, 2025 08:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola