Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rise and Fall में होगी पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, बिग बॉस OTT फेम इन्फ्लुएंसर लेगी हिस्सा

Rise and Fall Wild Card: अमेजन प्राइम वीडियो के शो राइज एंड फॉल में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अपडेट आ गया है। बिग बॉस ओटीटी फेम इन्फ्लुएंसर शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री लेगी।

---विज्ञापन---

Rise and Fall Wild Card, manisha rani, Rise and Fall Wild Card manisha rani, manisha rani in rise and fall, prime video
राइज एंड फॉल में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री। Photo Credit- Instagram

Rise and Fall Wild Card: अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा शो ‘राइज एंड फॉल’ इस वक्त काफी चर्चाओं में बना हुआ है। वैसे तो इस शो को बिग बॉस से कंपेयर किया जा रहा था। देखा जाए तो शो की थीम काफी हद तक अलग है। दिलचस्प बात ये है कि इस शो में भी सेलिब्रिटीज घर के अंदर रह रहे हैं, जहां उन्हें टास्क दिया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट है कि अब राइज एंड फॉल में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी शो में एंट्री लेने के लिए तैयार हैं।

वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री लेंगी मनीषा रानी

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है। ये कोई और नहीं बल्कि मनीषा रानी हैं, जो शो में एंट्री करने के लिए तैयार हैं। उनके शो में आने से खेल में नई एनर्जी और ट्विस्ट आने की पूरी उम्मीद है। बता दें कि राइज एंड फॉल शो का प्रीमियर 6 सितंबर, 2025 को प्राइम वीडियो पर हुआ था। करीब तीन हफ्ते बाद शो में वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की नई कैप्टन बनीं Farrhana Bhatt, अब घरवालों पर चलाएंगी हुकूमत

कौन हैं मनीषा रानी?

बता दें कि मनीषा रानी फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। शो में उनका बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इसके अलावा मनीषा को डांस रियलिटी शो झलक दिखलाजा में भी देखा जा चुका है। अब मनीषा रानी राइज एंड फॉल में दिखाई देंगी।

---विज्ञापन---

ये कंटेस्टेंट्स आ रहे नजर

बता दें कि शो राइज एंड फॉल में कीकू शारदा, अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, अनाया बांगर, नयनदीप रक्षित, कुब्रा सैत, अरबाज पटेल, बाली और आकृति नेगी नजर आ रहे हैं। हाल ही में नूरिन शा को शो से एलिमिनेट किया गया है। इससे पहले पवन सिंह ने भी शो छोड़ दिया था। सिंगर ने बताया था कि वह शो में सिर्फ गेस्ट बनकर आए थे। 

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2025 06:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola