Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लोगों के आगे कैरेक्टर…’, Bigg Boss 19 से बाहर आते ही तान्या मित्तल पर बरसे शहबाज बदेशा, कहा- ये औरत

Bigg Boss 19: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद शहबाद बदेशा ने तान्या मित्तल को लेकर काफी कुछ कहा है.

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव में है. खबरों के अनुसार मालती चाहर टॉप 5 फाइनलिस्ट की रेस से बाहर हो जाएंगी. जिसके बाद घर में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट्स बचेगें, जो शो के फाइनलिस्ट होंगे. पिछले वीकेंड का वार में अशनूर कौर और शहबाद बदेशा शो से एविक्ट हो गए थे. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शहबाद बदेशा ने पहले सभी पुराने साथियों से मुलाकात की. वहीं, अब उन्होंने एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल को लेकर काफी कुछ कहा है.

शहबाज ने तान्या को कहा, ‘झूठी औरत’

शहबाज बदेशा ने जूम/टेली टॉक को दिए एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल की जमकर खिंचाई की है. उन्होंने बताया कि तान्या ने उन्हें ‘बिग बॉस 19’ के घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने बहुत ही गलत तरीके से प्रेजेंट किया. शहबाज ने कहा कि उन्होंने तान्या को जितना डिकोड किया है, उससे ये साफ है कि तान्या पूरी तरह से फेक और झूठी औरत हैं. वो कहानियां सेट करती हैं. शहबाज ने बताया कि तान्या 3-4 चीजें पकड़ लेती है और किसी के भी साथ बैठ जाती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के आखिरी टास्क में पता चला विनर कौन? टॉप 5 फाइनलिस्ट ने किसका लिया नाम

लोगों के आगे मेरा कैरेक्टर…

शहबाज ने कहा, ‘मैंने जितना समझा है, वो हमेशा गेम खेलती है. ये बात मैंने उससे भी कही थी कि वो मेरे साथ गेम न खेले क्योंकि मैं उसे समझ गया हूं. उस लड़ाई से पहले मैंने तान्या का पहले कभी बुरा नहीं किया था, लेकिन उसने हमेशा मेरे बारे में बुराई की. उसने कहा कि वो मेरी वजह से रात भर नहीं सो पाई. अगर ऐसा था कि वो मेरे लिए नहीं सोई, तो सबसे पहले उसको मेरे से बात करनी चाहिए थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. उसने नीलम गिरी और फरहाना भट्ट से बात की. उनसे उन लोगों के आगे मेरा कैरेक्टर गलत कर दिया. जब मुझे इस बात का पता चला तो मैं लड़ा उससे.’

---विज्ञापन---

जल्द होगा फिनाले टाक्स

बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार, बिग बॉस के घर से मालती चाहर एविक्ट होने वाली है, जिसके बाद शो के 5 फाइनलिस्ट के बीच फिनाले टास्क होगा, जिसमें सभी घरवाले एक-दूसरे को विनर बनाने के लिए वोट देंगे. इस बीच मेकर्स ने अनाउंस किया कि ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर, 2025 को होगा.

First published on: Dec 03, 2025 10:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola