Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: अवेज दरबार के लिए वीकेंड का वार में आएंगी Gauhar Khan, अमाल की क्लास लगना तय

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस हफ्ते गौहर खान की एंट्री होने वाली है। डिलीवरी के एक महीने के बाद एक्ट्रेस अपने ब्रदर इन लॉ को सपोर्ट करने के लिए शो में नजर आने वाली हैं।

---विज्ञापन---

bigg boss 19, bigg boss 19 weekend ka vaar, bigg boss 19 latest episode, bigg boss 19 promo, bigg boss 19 contestants, bigg boss 19 eviction, salman khan, gauhar khan, awez darbar, amaal malik, baseer ali
बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में आएंगी गौहर खान। Photo Credit- X

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी ज्यादा खास होने वाला है। पहली और सबसे बड़ी वजह यह है कि इस हफ्ते किसी एक सदस्य का जाना फिक्स है। ये रिपोर्ट्स भी आ रही हैं कि घर में डबल एविक्शन हो सकता है। दूसरी वजह ये है कि गौहर खान की शो में एंट्री होने वाली है। एक महीने से भी कम उम्र के बच्चे को घर छोड़कर गौहर फैमिली ड्यूटी निभाती नजर आएंगी। उनके शो में आने के बाद घरवालों की क्लास लगना तय है।

अवेज दरबार के सपोर्ट में आएंगी गौहर

जाहिर है कि गौहर खान ने इसी महीने 1 सितंबर, 2025 काे अपने दूसरे बेटे का वेलकम किया था। एक्ट्रेस का न्यू बॉर्न बेबी बॉय अभी एक महीने का पूरा भी नहीं हुआ है और गौहर उसे घर छोड़कर शो में आने वाली हैं। यही नहीं डिलीवरी के बाद भी गौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं और अपने ब्रदर-इन-लॉ अवेज दरबार के सपोर्ट में बराबर अपनी राय रखती रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की फिनाले डेट आई सामने, जानें किस दिन मिल सकती है विनर को ट्रॉफी

अमाल मलिक की क्लास लगना तय

पिछले कुछ एपिसोड्स में अमाल मलिक और बसीर अली को अवेज दरबार पर काफी पर्सनल कमेंट्स करते हुए देखा गया था। लेटेस्ट एपिसोड में बसीर ने अवेज के पास्ट को कुरेदने की कोशिश की थी। गौहर ने सोशल मीडिया के जरिए अमाल और बसीर की क्लास लगाई थी। अब एक्ट्रेस वीकेंड का वार में आकर घरवालों को रियलिटी चेक देने वाली हैं।

---विज्ञापन---

इन सेलिब्रिटीज की होगी एंट्री

गौहर खान के अलावा इस वीकेंड का वार में फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कास्ट भी आने वाली है। एक्टर वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ की शो में बतौर गेस्ट एंट्री होगी। कुल मिलाकर बिग बॉस 19 का ये वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। 

First published on: Sep 26, 2025 03:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola