Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: कौन हैं Neelam Giri? शो के टीजर में दिखी झलक

Bigg Boss 19: सलमान खान का शो आज रविवार से शुरू होने वाला है।  शो में एक से बढ़ कर एक सलेब्रिटीज नजर आने वाले हैं। अब इसी बीच मेकर्स ने टीजर रिलीज किया है।  जिसकी झलक देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार मेकर्स शो में बढ़कर एक ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं, जिसके देखना फैंस के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है। सोशल मीडिया पर कई नाम चर्चा में हैं, जिनके शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। अब इस बीच मेकर्स ने एक टीजर रिलीज किया है। जिसमें एक एक्ट्रेस की झलक दिखाई दे रही है। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये वो भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी हैं। टीजर में वो डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी एंट्री के अंदाज ने तो धमाल ही दिया। वीडियो देखकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी हो गई है।

कौन हैं नीलम गिरी?

नीलम गिरी एक मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जो इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक नीलम इस बार बिग बॉस 19 के घर में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने वाली हैं। उन्होंने साल 2021 में फिल्म ‘बाबुल’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। नीलम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर करीब 49 लाख फॉलोवर्स हैं। आपको बता दें कि उनका नाम प्रवेश लाल यादव से जोड़ा जाता है जो कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के छोटे भाई हैं। अब नीलम के बिग बॉस 19 के घर में होने की चर्चा चरों तरफ है।  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 19 के लिए सलमान खान ने क्यों कम की अपनी फीस? जानें क्या है वजह

आज होगा शो का प्रीमियर

बिग बॉस 19 का प्रीमियर आज रात यानी 24 अगस्त को होने वाला है। शो में नीलम के अलावा फैंस टीजर देख कर अनुमान लगा रहे हैं कि गौरव खन्ना, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर भी नजर आएंगे। इन सबके बीच नीलम को घर के अंदर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार शो में होंगे कुछ हटकर ट्विस्ट तो कौन पड़ेगा किसपर भारी ? क्या नीलम लगा पाएंगी घर के अंदर भोजपुरी तड़का

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19:कौन हैं जीशान कादरी? गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान…अब दिख सकते हैं बिग बॉस के घर में?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 24, 2025 03:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola