Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19:कौन हैं जीशान कादरी? गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान…अब दिख सकते हैं बिग बॉस के घर में?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को अब प्रीमियर होने में कुछ ही घंटे रह गए हैं। इस बीच खबर है कि ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फेम एक्टर जीशान कादरी शो में एंट्री ले सकते हैं।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 का तगड़ा क्रेज बना हुआ है। फैंस को शो के ग्रैंड प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो के ट्विस्ट एंड टास्क नए और हट कर होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई नाम चर्चा में हैं, जिनके शो का हिस्सा बनने की खबरें सामने आ रही हैं। इस लिस्ट में एक नाम फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में डेफिनेट का रोल निभाने वाले एक्टर जीशान कादरी का भी है। इस  खबर के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर  आ रहे हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर जीशान कादरी कौन हैं?

कौन हैं जीशान कादरी?

जीशान कादरी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक राइटर भी हैं। उन्हें पहचान फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के दूसरे पार्ट में ‘डेफिनिट’ का किरदार निभाने से मिली थी। ऑडियंस ने उन्हें इस रोल के लिए खूब पसंद किया था। आपको बता दें कि उन्होंने फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं की बल्कि कहानी और स्क्रिप्ट भी लिखी थी। इसके अलावा वो ‘रिवॉल्वर रानी’  ‘हलाहल’, ‘ब्लडी डैडी’ और ‘छलांग’ जैसी फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखा चुके हैं। वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक कॉल सेंटर में काम किया करते थे और बाद में दिल्ली में एचसीएल में भी काम किया था। हालांकि फिर साल 2009 में वो फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss के वो 8 रनर-अप, जिन्होंने Winners को दी कांटे की टक्कर

क्या बिग बॉस के घर आएंगे नजर?

सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 की चर्चा हर तरफ हो रही है। लोग इसका इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल कुछ कंटेस्टेंट के नाम कन्फर्म हो गए हैं तो वहीं कुछ लोगों के नाम को लेकर बज बना हुआ है। शो इस बार लगभग 5 महीनो तक चलेगा। अब इस बज के बीच जीशान कादरी के शो में कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री लेने की ख़बरें सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि इस साल ‘बिग बॉस 19’ की थीम ‘घरवालों की सरकार’ है। तो अब दर्शकों के लिए जीशान को बिग बॉस के घर में राजनीति करते देखना काफी रोमांचक होने वाला है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-कौन हैं Farhana Bhatt? जिन्हें बताया जा रहा Bigg Boss 19 की कंफर्म कंटेस्टेंट

First published on: Aug 24, 2025 12:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola