Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhootni बन मौनी रॉय ने पलक तिवारी संग फैलाई दहशत, जानें पब्लिक ने क्या बोला?

मौनी रॉय और पलक तिवारी की फिल्म द भूतनी रिलीज हो गई है। आइए E24 के यूट्यूब वीडियो के जरिए जानते हैं कि फिल्म देख चुके दर्शकों ने कैसा रिस्पॉन्स दिया है।

Edited By : Kirti Soni | Updated: May 1, 2025 17:24
Share :
mauni roy palak tiwari

मौनी रॉय और पलक तिवारी की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ आज 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म पर सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। फिल्म में मौनी रॉय ने मोहब्बत नाम की एक भूतनी का किरदार निभाया है, वहीं पलक तिवारी ने अनन्या और सनी सिंह ने शांतनु की भूमिका निभाई है। संजय दत्त फिल्म में एक तांत्रिक बाबा के रूप में नजर आए हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म को देखकर आए दर्शकों ने इसपर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ दर्शकों को फिल्म का टोन और मस्ती भरा माहौल पसंद आया, तो कुछ ने इसे ‘2010 यूट्यूब कॉमेडी’ जैसा बताया। एक यूजर ने कहा, “मौत से भी ज्यादा खौफ, लेकिन कॉमेडी के साथ।” वहीं किसी ने कहा, “भूतों को भी अब बेहतर स्क्रिप्ट मिलनी चाहिए।” कुल मिलाकर, ‘द भूतनी’ को हल्की-फुल्की हॉरर कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए एक बार देखी जा सकने वाली फिल्म कहा जा सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए कि और दर्शकों ने फिल्म के बारे में क्या बोला है इसके लिए देखें E24 का ये वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2025 05:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola