Saturday, 26 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पैसे खत्म, काम नहीं मिला, बॉलीवुड छोड़ने वाली थी ये हसीना, फिर करण जौहर की फिल्म ने बदली किस्मत!

Actress Disclose She Almost Quit Acting: बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ये एक्ट्रेस फिल्मों में काम के लिए तरस गई थीं. आलम तो ये था कि एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया ही छोड़ने वाली थीं. करण जौहर की एक फिल्म ने इस एक्ट्रेस की किस्मत बदल दी.

Actress Disclose She Almost Quit Acting: बॉलीवुड या किसी भी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जिनके लिए यहां टिके रहना एक समय पर काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जिन्होंने पैसों और काम की कमी के कारण बॉलीवुड छोड़ने तक का फैसला कर लिया था. लेकिन उसी दौरान फिल्ममेकर करण जौहर की एक फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस अंजली आनंद की, जिन्होंने हाल ही में फराह खान के व्लॉग में बताया कि कैसे बॉलीवुड में डेब्यू से पहले वह फिल्मों में काम के लिए तरस गई थीं. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने और क्या कुछ बताया है.

फराह खान का सवाल

हाल ही में फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने नए यूट्यूब वीडियो के लिए एक्ट्रेस अंजली आनंद के मुंबई स्थित घर पहुंचीं. वहां उन्होंने अंजली के घर की झलक दिखाई और एक्ट्रेस ने अपनी पसंदीदा रेसिपी भी शेयर की. इसी दौरान अंजली आनंद ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी और बॉलीवुड डेब्यू के बारे में भी बताया. वीडियो में फराह ने अंजली से पूछा कि उन्हें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कैसे मिला?

---विज्ञापन---

सारे पैसे खत्म…

फराह खान के सवाल का जवाब देते हुए अंजली ने कहा, ‘साल 2020 में मैं अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर से गुजर रही थी. मैं भारत और एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ने के बारे में सोच रही थी. मुझे फिल्मों में कोई रोल नहीं मिल रहा था. लॉकडाउन था और मेरे पास पैसे खत्म हो गए थे. 6 महीने में मेरी सारी सेविंग्स खत्म हो गई थीं.’

वजन कम करो…

अंजली ने आगे कहा, ‘मुझे याद है मेरे दोस्त मुझे गोवा ले गए थे और मुझे शानू का मैसेज मिला. मैं उनसे हमेशा मिलती रही हूं और जब भी उनसे मिलती थी, वो कहती थीं, वजन कम करो, हम कुछ करेंगे. मेरी मां को भी डाउट था. उन्होंने कहा, बड़ी आई करण जौहर से मिलने, तुझे क्यों मिलेगा वो? लेकिन करण को मेरी तस्वीरें और ऑडिशन काफी पसंद आया और इस तरह मुझे ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम मिला.’

First published on: Sep 26, 2026 12:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola