Saturday, 10 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

भोजपुरी फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, पोस्टर देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Bhojpuri Film Uma First Look: अनंजय रघुराज की फिल्म 'उमा' का पहला लुक जारी हो चुका है. फिल्म के पोस्टर को लोगों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Bhojpuri Film Uma First Look
भोजपुरी फिल्म ''उमा' का पहला लुक (photo source- instagram)

Bhojpuri Film Uma First Look: भोजपुरी इंडस्ट्री की मच अवेटेड फिल्म ‘उमा’ का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है.फिल्म के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का पहला लुक रिवील किया है. जारी किए गए पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर, को- प्रोड्यूसर, स्टारकास्ट, बैनर, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, सिंगर आदि की जानकारी दी है. कैप्शन में उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने वाला है.

फिल्म का पहला लुक

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने फिल्म में टाइटल रोल (उमा) का किरदार निभाया है. पोस्टर में वो  गांव की एक साधारण सी लड़की के लुक में नजर आ रही हैं. पोस्टर में उनके साथ एक्टर रितेश उपाध्याय भी नजर आ रहे हैं. वो भी गांव के एक सीधे लड़के के रूप में दिखाई दे रहे हैं. इतना ही नहीं, पोस्टर में एक जलती हुई पुरानी लालटेन भी नजर आ रही है, जिसे देखकर गांव का माहौल और भी असली लग रहा है. फैंस को फिल्म का पहला लुक तो काफी पसंद आया. अब उन्हें इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

इस फिल्म में लीड किरदार के तौर पर माही श्रीवास्तव, रितेश उपाध्याय,⁠ अमरेंद्र शर्मा,⁠ पुष्पेंद्र राय, शंभू राणा, सीपी भट्ट, मोना राय,⁠ नेहा सिंह,⁠ ऋतम श्री, जेपी सिंह,अंशु तिवारी,⁠ पारुल प्रिया नजर आने वाले हैं. फिल्म का डायरेक्शन अनंजय रघुराज ने किया है. ‘उमा’ एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित है. फिल्म की चर्चा चारों तरफ हो रही है. आपको बता दें कि रत्नाकर कुमार इससे पहले भी इस तरह की महिला प्रधान फिल्म बना चुके हैं, जिसका नाम ‘जया’ था. फिल्म ‘जया’ को देश-विदेश में कई अवॉर्ड मिले थे. इसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ‘उमा’ भी कई अवॉर्ड अपने नाम करेगी.

First published on: Oct 17, 2025 10:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola