Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए…’, ‘लोका चैप्टर-1’ से ‘थामा’ की तुलना पर बोले आयुष्मान खुराना, कही ये बड़ी बात

Ayushmann Khurrana On Thamma: आयुष्मान खुराना फिल्म 'थामा' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच आयुष्मान ने इसकी और 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' की तुलना के बारे में बात की है.

Ayushmann Khurrana On Thamma
आयुष्मान खुराना ने की 'थामा' और 'लोका चैप्टर-1' की तुलना पर बात (photo source- IMDB)

Ayushmann Khurrana On Thamma: इन दिनों आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ का जबरदस्त क्रेज ऑडियंस में बना हुआ है. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना दिखाई देंगी. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन इन पॉजिटिव रिस्पांस के बीच सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना डोमिनिक अरुण की ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ से करते नजर आ रहे हैं. अब आयुष्मान खुराना ने इस कंपैरिजन को लेकर खुलकर बात की है.

‘थामा’ और ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ की तुलना पर बोले आयुष्मान

हाल ही में गलाटा प्लस के साथ हुए एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने दोनों फिल्मों की कंपैरिजन पर बात की है. उनका दावा है की ‘थामा’ ‘लोका चैप्टर 1 चंद्रा’ से ज्यादा बड़ी फिल्म है. जब उनसे फिल्मों की सिमलैरिटी पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म में कॉमेडी काफी ज्यादा है. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘लोका’ पसंद आई, लेकिन उस वक्त वो इलाहाबाद में शूट कर रहे थे और वहां ये फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. उन्हें लगता है कि ‘थामा’ ज्यादा बड़ी फिल्म है क्योंकि ये हिंदी ऑडियंस तक पहुंचती है. उनका कहना है कि ‘लोका’ कुछ मल्टीप्लेक्स ऑडियंस के लिए बेहतर हो सकती है. लेकिन ‘थामा’ की कहानी और परिस्थिति बहुत अलग है. उनका मानना है कि इन फिल्मों में मुश्किल से ही कोई समानता होगी. 

---विज्ञापन---

फिल्म ‘थामा’ कास्ट

आदित्य सरपोतदार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये ‘मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स’ की 5वीं फिल्म है. आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड है.

First published on: Oct 16, 2025 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola