Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रास्ता रोका, कार तक पीछा किया…’ पपराजी की बदतमीजी पर भड़कीं Ayesha Khan

Ayesha Khan Over Paparazzi: बिग बॉस 17 फेम आयशा खान ने सोशल मीडिया पर पैपराजी के प्रति नाराजगी जाहिर की है। फोटो लेने के समय उन्हें अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है। इसको लेकर उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

Ayesha Khan Over Paparazzi: बिग बॉस 17 फेम आयशा खान को हाल ही में मुंबई में एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा है। उनकी फोटो लेते समय पैपराजी ने गलत कॉमेंट किए। इसके साथ ही उनकी कार तक उनका पीछा किया। इस हरकत से वह काफी अनकंफर्टेबल फील हुई। अब इस घटना से नाराज होकर आयशा ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

पपराजी की हरकतों से परेशान हुईं आयशा

बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री से सुर्खियां बटोरने वाली आयशा खान को हाल ही में अजीब स्थिति से गुजराना पड़ा है। हाल ही में वह मुंबई में एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान परेशान हो गईं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी कार तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं तभी पपराजी ने न केवल उनका रास्ता रोका, बल्कि ‘घर तक छोड़ दें क्या?’ जैसी गलत कॉमेंट भी किए। पैपराजी की इन घटिया हरकतों से परेशान होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर जाहिर की नाराजगी

आयशा ने इस पूरी घटना को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा,”मीडिया ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं उनका सम्मान करती हूं, लेकिन यह पैपिंग वास्तव में अनकंफर्टेबल थी। लोगों द्वारा अजीब कॉमेंट करना, मेरी कार तक पीछा करना, आगे नहीं जाने देना और भी बहुत कुछ हुआ।”


आयशा ने आगे लिखा कि इस तरह की हरकतें ज्यादातर उन लोगों द्वारा की जाती हैं जो सिर्फ फ्लैश वाला मोबाइल लेकर फोटो खींचने आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि असली मीडिया पर्सन और ऐसे लोगों में फर्क कैसे किया जाए? “यह भी न भूलें कि आपसे यह उम्मीद की जाती है कि आप चाहे जो भी हो, अच्छे से बने रहें। क्योंकि अगर आप अपने बचाव में कुछ बोलते हैं, तो आप उस जगह पर गलत हो जाते हैं। फिर कहा जाता है कि आपको लोगों का अटेंशन पाना नहीं।”

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं:  TV के 10 सबसे महंगे स्टार कौन? नेट वर्थ जान उड़ जाएंगे होश!

आयशा खान वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो आयशा खान फिलहाल रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस के ड्रामा के शो ‘दिल को रफू कर ले’ में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ करण वी ग्रोवर, कीर्ति चौधरी, निर्मल ऋषि और चिराग खत्री भी लीड रोल में हैं। आयशा खान ने बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर मुनव्वर फारूकी के साथ अपना नाम जोड़कर खूब लाइमलाइट बटोरी थी।
बता दें कि आयशा की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई स्टार्स ने उनका सपोर्ट किया है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस का यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Abhishek Kumar को शादी के लिए लड़की की तलाश! Laughter Chefs 2 में Rubina Dilaik से की खास डिमांड

First published on: Feb 07, 2025 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola