Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: ‘आवारापन 2’ का जलवा 9वें दिन भी जारी, ‘बटवारा 1947’ की कमाई लाखों में सिमटी

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' का धमाकेदार प्रदर्शन 9वें दिन भी जारी है. दूसरी तरफ सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' की कमाई में लगातार गिरावट आ रही है और इसका कलेक्शन लाखों में सिमट चुका है.

awarapan 2 vs batwara 1947 box office collection day 9
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बटवारा 1947' ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया?

Awarapan 2 Vs Batwara 1947 Collection: बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) और सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ (Batwara 1947) के बीच की टक्कर अब पूरी तरह एकतरफा नजर आ रही है. सिनेमाघरों में 9 दिन पूरे होने के बाद ‘आवारापन 2’ जहां रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं ‘बटवारा 1947’ का कारोबार लगातार सिमटता जा रहा है. इमरान हाशमी की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं शनिवार को दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितना कलेक्शन किया…

‘आवारापन 2’ का जलवा बरकरार

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 9वें दिन शनिवार को भी शानदार प्रदर्शन किया. Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को 5.75 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने शनिवार को शाम 7 बजे 4.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 124.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. साल 2007 में आई कल्ट फिल्म के इस सीक्वल ने पहले ही हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये बटोर लिए थे. फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी की भी मुख्य भूमिकाएं हैं.

‘बटवारा 1947’ की कमाई लाखों में सिमटी

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह ठंडी पड़ चुकी है. 9वें दिन शनिवार को शाम 7 बजे तक फिल्म महज 59 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई. इससे पहले 8वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 34.94 करोड़ रुपये ही हो सका है.

---विज्ञापन---

50 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर

भारी-भरकम स्टारकास्ट और भारत-पाकिस्तान विभाजन के गंभीर विषय पर आधारित होने के बावजूद ‘बंटवारा 1947’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. जहां ‘आवारापन 2’ आसानी से 100 करोड़ के पार निकल गई, वहीं सनी देओल की यह फिल्म 50 करोड़ के बजट आंकड़े को छूने के लिए भी तरस रही है.

‘टॉक्सिक’ के आने से बढ़ेगी चुनौती

दोनों फिल्मों के सामने आने वाले दिनों में और बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है. 26 अगस्त 2026 को कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ थिएटर्स में दस्तक दे रही है. ‘टॉक्सिक’ के आते ही ‘बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ दोनों के शोज और स्क्रीन्स में भारी कटौती होना तय माना जा रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2026 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola