Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

केके का वो दर्दनाक गाना, जिसके बोल सुनकर आज भी छलक उठते हैं फैंस के आंसू

KK Song: 27 साल पहले आया KK दर्दभरा गाना आज भी टूटे दिलों की जुबां बना हुआ है. इसकी रिकॉर्डिंग की कहानी जितनी दिलचस्प है, उससे कहीं ज्यादा भावुक कर देने वाला है वो किस्सा जब इसे सुनकर कई लोग अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए थे.

tadap tadap ke

KK Song: मशहूर सिंगर केके आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज हमेशा के लिए अमर है. बॉलीवुड को केके ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर गाने दिए. अपने फिल्मी करियर में केके ने कुछ ऐसे गाने भी दिए, जिनके बोल सालों बाद भी दर्शाकों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको केके की आवाज में मौजूद एक ऐसे ही दर्द भरे गाने के बारे में बता रहे हैं.

केके का सबसे दर्दनाक गाना

ये गाना ऐसा है, जो हर दिलजले आशिक का फेवरेट है. इसके बोल दिल टूटने का दर्द और पीड़ा को बयां करते हैं. इस गाने को रिलीज हुए 27 साल बीत रहे हैं. लेकिन इसकी दीवानगी आज भी उतनी ही है जितनी पहले थी. ये गाना और भी खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया है. एक समय पर सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय की लवस्टोरी काफी चर्चा में थी.

---विज्ञापन---

कौनसा गाना?

शायद अब आप समझ गए होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं. जी, हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के गाने ‘तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही, मुझको सजा दी प्यार की ऐसा क्या गुनाह किया’ की, जिसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था.

रो पड़ी थीं केके की पत्नी

‘तड़प-तड़प के’ गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके ने गाया था. लेकिन केके इस गाने को गाने में हिचकिचा रहे थे. बताया जाता है कि केके ने पहले इस गाने को मना कर दिया था. उन्हें लगा कि ये उनकी सिंगिंग स्टाइल का गाना नहीं है. लेकिन म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार ने केके को रात में स्टूडियो में ही सुलाया और सुबह 4 बजे उठकर ये गाना रिकॉर्ड किया. इस गाने को सुनकर सबसे पहले केके की पत्नी रो पड़ी थीं.

---विज्ञापन---

सलमान खान के भी छलक उठे आंसू

इस गाने के दर्दनाक बोल सुनकर खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी भावुक हो गए थे. इसे लेकर एक बार इस्माइल दरबार ने बताया कि सलमान इस गाने के रिलीज होने के बाद इसे जब भी सुनते रो पड़ते थे. दरअसल ये वहीं वक्त था जब सलमान और ऐश्वर्या का प्यार उफान पर था. लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 22, 2026 08:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola