The Odyssey OTT Release: मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपनी शानदार कहानी और कमाई से दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं. दुनियाभर में इस फिल्म को खूब सराहा गया. बॉक्स ऑफिस पर इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इंडिया में भी इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. लेकिन अगर आपने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को थिएटर में मिस कर दिया, तो बता दें अब ये फिल्म ओटीटी पर आ रही है.
ऑनलाइन कब और कहां देखें ‘द ओडिसी’?
न्यूज साइट ‘वैरायटी’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम हो जाएगी. दर्शक PVOD सर्विस के जरिए इसे रेंट पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं. हालांकि, ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमत और डिजिटल मौजूदगी के बारे में जानकारी रिलीज की तारीख के आस-पास दी जाएगी. सामने आई जानकारी में बताया गया है कि ‘द ओडिसी’ को एप्पल टीवी, फनडैंगो एट होम, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब मूवीज एंड टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदा और रेंट पर लिया जा सकेगा.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) की कहानी प्राचीन ग्रीक कवि होमर एक महान महाकाव्य पर आधारित है. इसकी कहानी यूनान के एक छोटे से राज्य इथाका के बुद्धिमान राजा ओडिसियस की है, जो ट्रोजन युद्ध जीतने के बाद अपने घर लौटने के लिए 10 वर्षों तक समुद्री राक्षसों, शक्तिशाली देवताओं और खतरनाक चुनौतियों से संघर्ष करता है. क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में मैट डेमन, ऐन हेथवे और टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडाया भी अहम किरदारों में हैं.
क्रिस्टोफर नोलन सबसे कमाऊ फिल्म
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) ने अपने रिलीज से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस फिल्म दुनियाभर में $1.352 बिलियन (करीब ₹11,350 करोड़) की बंपर कमाई के साथ इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली R-कैटेगरी (R-rated) फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने क्रिस्टोफर नोलन की साल 2012 में आई फिल्म ‘द डार्क नाइट राइजेस ($1.08 बिलियन) को पीछे छोड़ दिया है और अब ये उनके करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.