Awarapan 2 Box Office Collection Day 9: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने शनिवार 22 अगस्त को नौ दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे शनिवार यानी 9वें कितना कलेक्शन किया है.
9वें दिन की कमाई?
Sacnilk के मुताबिक, 9वें दिन अब तक, ‘आवारापन 2’ ने ₹4.84 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹147.92 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹124.09 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
इमरान हाशमी के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म ‘आवारापन 2’
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ ने इमरान हाशमी की किस्मत चमका दी है. ये फिल्म इमरान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है. आवारापन 2 ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. पहले वीक फिल्म ने 113.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन और अब दूसरे हफ्ते भी इसकी शानदार कमाई जारी है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं. ये फिल्म साल 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी के मशहूर किरदार शिवम पंडित की एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी हुई है.