Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

करीबी के निधन से टूटीं मशहूर सिंगर, इमोशनल पोस्ट में छलका Ariana Grande का दर्द

Ariana Grande Grandmother Passed Away: सिंगर और एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे की करीबी का निधन हो गया है। सिंगर ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं फैंस पोस्ट में इस मुश्किल समय से उभरने के लिए उनका हौसला बढ़ाते भी दिख रहे हैं।

Photo Credit- Instagram

Ariana Grande Grandmother Passed Away: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर एरियाना ग्रांडे के घर से दुखद खबर सामने आ रही है। सिंगर की करीबी का निधन हो गया है। दरअसल सिंगर की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ साझा की है। पोस्ट में उन्होंने शेयर किया कि उनकी दादी मार्जोरी ‘नॉना’ ग्रांडे ने 99 साल की उम्र में दम तोड़ दिया है। वहीं उनके फैंस और करीबी रिश्तेदार उनकी पोस्ट पर उनकी दादी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: दो बार हुआ ब्रेस्ट कैंसर, फेल हुई दोनों किडनी, ‘बॉबी’ एक्ट्रेस ने बयां किया दिल का दर्द

---विज्ञापन---

पोस्ट में छलका दर्द

एरियाना ग्रांडे और उनकी मां जोन ग्रांडे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस दुखद समाचार की पुष्टि की। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘हमें अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारी परिवार की मुखिया मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे का शांतिपूर्ण निधन हो गया है। उन्होंने अपने घर में अपनों के बीच अंतिम सांस ली। अपने अंतिम समय तक वे अपने प्रियजनों से घिरी रहीं।’

---विज्ञापन---

पोस्ट में आगे लिखा, ‘हम उनके प्रेम और सहयोग के लिए सदा आभारी रहेंगे। साथ ही इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए भी हम आप सभी का धन्यवाद करते हैं। हालांकि ये हमारे लिए शोक का समय है, लेकिन हम मार्जोरी (नॉना) ग्रांडे के सुंदर और असाधारण जीवन का सम्मान और उत्सव भी मना रहे हैं।’

---विज्ञापन---

सिंगर की दादी ने रचा था इतिहास

एरियाना की इस पोस्ट पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स उनकी दादी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सिंगर ने इस पोस्ट के बाद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी दादी की थ्रोबैक फोटो भी शेयर की। बता दें सिंगर की दादी ने 98 साल की उम्र में ऑर्डिनरी थिंग्स में एक्टिंग करते हुए इतिहास रच दिया था। वहीं इसके बाद वो खूब चर्चाओं में भी रही थीं। वो पहली बुजुर्ग स्टार बन गई थीं जिन्होंने बिलबोर्ड हॉट 100 में अपनी जगह बनाई थी।

यह भी पढ़ें: वेटरन एक्ट्रेस Indira Billi का निधन, नीली आंखों के लिए थीं फेमस

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2025 08:37 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola