Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

खत्म होगा Anupama और सौतेली बेटी ईशा के बीच विवाद? रूपाली की वकील सना का खुलासा

Rupali Ganguly and Esha Verma: अनुपमा फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली और सौतेली बेटी ईशा वर्मा के केस पर नया अपडेट सामने आया है। रूपाली की वकील सना रईस ने खुलासा किया है।

---विज्ञापन---

Rupali Ganguly and Esha Verma: ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली और उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी। जहां ईशा ने रूपाली पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे रूपाली ने उन्हें बचपन में टॉर्चर किया। वहीं रूपाली ने भी ईशा पर 50 करोड़ की मानहानि का केस लगाया। अब इस मामले ने नया मोड़ लिया है। रूपाली की वकील सना रईस ने खुलासा किया है कि रूपाली को अदालत से अंतरिम राहत मिल गई है। आइए आपको भी बताते हैं क्या ईशा और रूपाली का ये केस खत्म होगा या नहीं?

यह भी पढ़ें: Aamir Khan के भिखारी बनने की क्या है सच्चाई? 3 दिन बाद हुआ रिवील

---विज्ञापन---

क्या बोलीं सना?

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं सना रईस रूपाली का केस लड़ रही हैं। सना ने केस से रिलेटेड नई अपडेट्स शेयर की है। उन्होंने कहा, ‘कोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है। इससे हम खुश हैं, ये जीत की तरह है।’ साथ ही सना ने आगे कहा कि इससे रूपाली की इमेज काफी धूमिल हुई है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने ये लड़ाई लड़ी और ये खुशी की बात है।

---विज्ञापन---

क्या सुलझेगा विवाद?

रूपाली की वकील सना से जब पूछा गया कि क्या दोनों सुलह करने वाले हैं। तो उन्होंने कहा, ‘नहीं, नहीं… अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।’ इसका मतलब दोनों के बीच ये लड़ाई और देखने को मिलने वाली है।

क्या था मामला?

विवाद तब शुरू हुआ जब ईशा वर्मा ने रूपाली पर उनकी मां के गहने चुराने का आरोप लगाया था। ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज भी शेयर की थी। इन वीडियोज में ईशा ने रूपाली पर और गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला गर्मा गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियोज काफी वायरल हुईं। वहीं इसके बाद से रूपाली ने भी ईशा पर 50 करोड़ का मानहानि का केस लगा दिया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Roadies XX: ‘मुक्का मार दूंगा…’, प्रिंस ने एल्विश को क्यों दी धमकी? नोक-झोंक देख फैंस भी शॉक्ड

First published on: Feb 03, 2025 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola