Wednesday, 7 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 घंटे 26 सेकेंड की इस फिल्म में एक-एक कर हो रही पुलिस वालों की मौत, अनप्रिडिक्टेबल क्लाइमैक्स

South Indian Hindi Dubbed Film: साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइको किलर और पुलिस इंवेस्टिगेशन तक का मसला देखने को मिलेगा.

South Indian Hindi Dubbed Film: भारतीय फिल्मों की दुनिया बहुत बड़ी है, जिसमें कई अलग-अलग भाषाओं की रिलीज होती है. फिल्मों के इसी खजाने में से एक बेहतरीन फिल्म लेकर आए हैं. जिसकी कहानी आपको न सिर्फ आखिरी तक बांधे रखेगी. इसका सस्पेंस आपकी धड़कने तेज कर देगा. इस फिल्म में आपको मर्डर मिस्ट्री से लेकर साइको किलर और पुलिस इंवेस्टिगेशन तक का मसला देखने को मिलेगा. चलिए आपको इस फिल्म की कहानी, किरदार और खूनी से रूबरू करवाते हैं.

फिल्म की कहानी है असली हीरो

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘अंजाम पथिरा’ है, जो एक मलयालम क्राइम सस्पेंस फिल्म है. ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे कुछ समय बाद ही ‘पुलिस स्टोरी’ के नाम से हिंदी में रिलीज कर दिया गया. फिल्म की कहानी ही इसकी असली हीरो है. इस मूवी में कुंचेकुको बोबम, अमीना नियम, उन्नीमाया प्रसाद, श्रॉफ यू दीन और नंदना वर्मा जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अनप्रोफेशनल…’, Kalki 2898 AD के क्रेडिट से दीपिका पादुकोण का नाम हटाने पर फैंस हुए नाराज

एक-एक कर हो रही पुलिस वालों की मौत

फिल्म की कहानी शुरू होती है एक पुलिस ऑफिसर के मर्डर से, जिसे बड़ी ही बेरहमी से मारा जाता है. इसके बाद पुलिस इस हत्या की जांच शुरू करती है. लेकिन जैसे ही पुलिस को कई सुराग मिलते हैं, तब तक एक और पुलिस ऑफिसर की हत्या हो जाती है. इसके बाद एक तरफ पुलिस इन सभी हत्याओं की जांच कर रही होती है, वहीं दूसरी तरफ पुलिस ऑफिसर की हत्या का सिलसिला जारी रहता है. क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते किलर पुलिस को नाक से चने चबवाता है.

---विज्ञापन---

यहां फ्री में देखें फिल्म

इस शानदार फिल्म को आप Goldmines के यूट्यूब चैनल पर बेहतरीन डब के साथ देख सकते हैं. 2 घंटे 26 सेकेंड की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.9 की रेटिंग मिली है.

First published on: Oct 30, 2025 10:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola