Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान को मैरिड क्यों नहीं देखना चाहतीं अमीषा पटेल? एक्ट्रेस ने वजह की रिवील

अमीषा पटेल ने इंटरव्यू में बताया कि वो सलमान खान को मैरिड क्यों नहीं देखना चाहतीं? आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की है। साथ ही सलमान खान की शादी पर भी बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो भाईजान को शादीशुदा क्यों नहीं देखना चाहतीं? अमीषा खुद भी उन स्टार्स में आती हैं जिन्होंने कभी शादी ही नहीं की। आइए आपको भी बताते हैं सलमान खान की शादी को लेकर ‘गदर’ एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने जब टीकू को दी थी अपनी गाड़ी, कॉमेडियन ने सुनाया यादगार किस्सा

---विज्ञापन---

सलमान खान के बारे में क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने फिल्मी मंत्रा के यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया। उन्होंने इसमें बताया कि वो नहीं चाहती कि सलमान खान शादी करें। वो उन्हें सिंगल ही देखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘सलमान जैसे हैं वैसे ही बढ़िया हैं। उन्हें शादी करने की कोई भी जरूरत नहीं है। वो शादी के बिना ही शांत हैं, उन्हें खुद को बदलने की कोई भी जरूरत नहीं है।’

---विज्ञापन---

ऋतिक-सुजैन के रिश्ते पर भी की बात

अमीषा ने बॉलीवुड के बाकी कपल्स की शादी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैंने अपने आस-पास कईं तरह के रिश्ते देखे हैं। इंडस्ट्री में ऋतिक और सुजैन जैसे रिश्ते भी हैं जो ज्यादा चल नहीं पाते। लेकिन ऋतिक ने चीजों को काफी अच्छे से संभाला है। वो मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। साथ ही उनकी खुशी में मैं खुश हूं।

---विज्ञापन---

AMA सेशन पर की बात

वहीं जनवरी में अमीषा के AMA सेशन में एक फैन ने उन्हें सजेस्ट किया था कि उन्हें सलमान खान से शादी कर लेनी चाहिए उन दोनों की जोड़ी काफी अच्छी होगी। इस पर भी एक्ट्रेस ने बात की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ये मजेदार सुझाव था। लेकिन फैंस तो कुछ भी बोलते हैं उनकी बातों को लाइटली लेना चाहिए। जब मेरी ऋतिक के साथ ‘कहो ना प्यार है’ रिलीज हुई थी तब हमारे फैंस हमे रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते थे।

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के बाद हानिया आमिर को मिला भारत से स्पेशल गिफ्ट? जानें पोस्ट की सच्चाई

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 11:20 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola