Pushpa 2: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पैन इंडिया फिल्म का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। फाइनली अब फैंस के वेट ओवर हो गया है। पुष्पा 2 के रिलीज होते ही फिल्म को काफी दिक्कतें फेस करनी पड़ी हैं। कई सिनेमाघरों में टाइम से पहले ही फिल्म को रिलीज कर दिया गया। वहीं कई जगह पर तो टिकट को भी ओरिजनल दाम से महंगा कर दिया गया जिसकी वजह से दर्शकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। लेकिन पुष्पा 2 का बज तगड़ा बना हुआ है और फिल्म देखने के लिए फैंस पागल हो रहे हैं। आइये आपको भी ऐसे ही 5 कारण बताते हैं जिसके बाद आप फिल्म देखने को हो जाएंगे मजबूर।
अल्लू अर्जुन का लुक
फिल्म पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन का लुक को ट्रेलर में लोगों ने देख ही लिया है। एक्टर ने फिल्म में साड़ी पहने, गले में नींबू की माला और नाक में नथ पहनकर अपना स्टाइल दिखा रहे हैं। पुष्पा 2 जरूर फिल्म पुष्पा की सीक्वल है लेकिन इस बार हर एक चीज नए तरीके से और काफी अलग देखने को मिल रही है। पुष्पा यानि कि अल्लू अर्जुन के पुराने लुक को देखकर फैंस बोर हो गए थे तो इस बार का लुक काफी अलग और यूनिक है। अल्लू अर्जुन का लुक फैंस को सिनेमाघर तक लाने पर मजबूर कर देगा।
---विज्ञापन---View this post on Instagram
---विज्ञापन------विज्ञापन---
एक्शन सीक्वेंस
फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार ने फिल्म में धांसू एक्शन और लड़ाई के सीन को रखा है। फिल्म में ‘पुष्पाराज’ बमफाड़ एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बार पुष्पा के दुश्मन भी काफी बढ़ गए हैं। पहले पार्ट में इंस्पेक्टर भंवर सिंह शेखावत, जॉली रेड्डी और मंगलम सिनू उनके दुश्मन थे। लेकिन अब सेकंड पार्ट में ये लिस्ट और भी ज्यादा बढ़ गई है।
नए विलेन की एंट्री
पुष्पा 2 में भंवर सिंह और पुष्पाराज का पहले पार्ट से काफी अलग सीन और एक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बार पुष्पाराज की लिस्ट में एक और दुश्मन बढ़ गया है। पुष्पा: द रूल में साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर जगपति बाबू विलेन के रूप में धमाकेदार एंट्री ली है। उनके रोल का नाम कोगतम वीर प्रताप है। पुष्पा 2 में दोनों के बीच एक्शन देखने के साथ-साथ ये भी देखना दिलचस्प होगा कि आखिर उनकी दुश्मनी की वजह क्या है।
यह भी पढे़ं: Pushpa 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ में महिला की मौत, थियेटर पहुंचे फैन्स पर लाठीचार्ज
बढ़ेगा ‘पुष्पाराज’ का व्यापार
पुष्पा के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन ‘पुष्पाराज’ लाल चंदन को अपने देश के कुछ इलाको में ही बेचता है। पुष्पा 2 में वो लाल चंदन को इंटरनेशनल लेवल पर बेचेगा। अपने देश के साथ-साथ विदेशों में इसका व्यापार होने वाला है। इस तरह से ये व्यापार कहानी में कई मोड़ जोड़ देगा।
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना की एंट्री
पुष्पा फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का फैंस ने काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस को नेशनल क्रश भी अनाउंस कर दिया गया था। वहीं अब पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना की श्रीवल्ली के रूप में शानदार एंट्री होगी। इस एंट्री का फैंस एक बार फिर से आनंद उठा पाएंगे।
यह भी पढे़ं: Rajat Dalal और Avinash Mishra पर बाहर होने का खतरा, सलमान खान लेंगे फैसला