Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत, पैप्स से कहा- ‘हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं’

Kangana Ranaut on Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है.

---विज्ञापन---

Bharat Bhhagya Viddhaata ON rANVEER sINGH

Kangana Ranaut on Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को सुर्खियों हैं. आज 2 जून को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. फिल्म में कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह का सपोर्ट किया. पैपराजी को जवाब देते हुए कंगना ने इंडस्ट्री के लोगों पर भी तंज कसा.

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत

अपनी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत डार्क पर्पल और व्हाइट का शेड लिए हुए बॉर्डर वाली सुंदर सी साड़ी में नजर आईं. यहां उनके साथ एक्ट्रेस गिरिजा ओक भी मौजूद रहीं. इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर भी अपनी रिएक्शन दिया. पैप्स से बात करते हुए कंगना ने बातों-बातों में रणवीर सिंह का सपोर्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं. ऐसा नहीं हो सकता कि हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें.

---विज्ञापन---

आगे कंगना ने कहा कि, ‘आज रणवीर सिंह को ये सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके दुश्मन बढ़ रहे हैं. जीवन में जब आप आगे बढ़ते हैं तो तरह-तरह की बाधाएं भी आती हैं. मेरे साथ तो इतना कुछ हुआ है, लेकिन देखिए मेरी भी गाड़ी आज ठीक-ठाक चल ही रही है. इसलिए इन सब बातों से कुछ फर्क नहीं पड़ता है. सबकुछ समय के साथ ठीक हो जाता है.’

कंगना की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को कंगना रनौत ने पेन इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है. इस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं. फिल्म में उनके अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 08:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola