Friday, 9 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार, अनुपम खेर से लेकर राजपाल यादव तक ने कुछ इस तरह दी असरानी जी को श्रद्धांजलि

Asrani Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर असरानी ने 20 अक्टूबर को दुनिया को अलविदा कहा. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए असरानी को श्रद्धांजलि दी है.

Asrani Death
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी असरानी को श्रद्धांजलि (photo source- X)

Asrani Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर असरानी जी का कल यानी 20 अक्टूबर को निधन हो गया.बताया जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे, लेकिन पांच दिन पहले उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. असरानी जी के निधन की खबर से उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है. कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख जताया है. आइए आपको देते हैं इसकी पूरी जानकारी

अक्षय कुमार

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार का है. अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट असरानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में उन्हें श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा कि असरानी जी के चले जाने से वो बिल्कुल हैरान हैं. अक्षय ने बताया कि सिर्फ एक हफ्ते पहले ही उन्होंने असरानी को ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान गले लगाया था. आगे वो लिखते हैं कि वो बहुत प्यारे इंसान थे और उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला. अक्षय का कहना है कि असरानी जी के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुक्सान हुआ है. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जैसे ‘हेरा फेरी’, ‘भागम भाग’, ‘दे दना दन’, ‘वेलकम’. इसके अलावा वो ‘भूत बंगला और हैवान’ में भी साथ काम कर रहे थे, जो कि अभी तक रिलीज नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए असरानी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में उनके जाने का दुख जताया. उन्होंने लिखा कि असरानी ने अपने परसोना से इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाया. आगे वो लिखते हैं कि अब असरानी हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. लेकिन अपनी फिल्मों और लोगों को हंसाने की कला जरिए वो हमारी यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे.  

अदनान सामी

मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए असरानी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने पोस्ट में कैप्शन में असरानी के क्राफ्ट, स्टाइल और परफॉर्मेंस की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि फिल्म ‘शोले’ से ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’ वाला किरदार हमेशा याद रखा जाएगा. अंत में अदनान लिखते हैं कि असरानी अपनी फिल्मों के जरिए हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.

---विज्ञापन---

राजपाल यादव

एक्टर राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर असरानी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि उन्हें असरानी के साथ किए गए सीन्स और उनकी टिप्पणियों की बहुत याद आ रही है. राजपाल यादव ने ये भी लिखा कि असरानी के साथ उनकी फिल्मों का हिस्सा बनना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात रही है.

First published on: Oct 21, 2025 02:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola