Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 5 करोड़ रुपए, कहा ये दान नहीं है….

पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए दिए और इसे दान नहीं बल्कि अपनी सेवा बताया। इससे पहले भी उन्होंने कई आपदाओं में मदद की है। आपको बता दें कि पंजाब इस समय अपनी इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। लगभग 1,655 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। इस आपदा में लोगों के मदद के लिए कई कलाकार सामने आए है। आइए जानते हैं इस मामले की पूरी जानकारी

Akshay Kumar Donates 5 Crore: पंजाब में आई भीषण बाढ़ की वजह से अब तक लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित हो चुकी है। किसानों की फसलें और आम लोगों के घर इस आपदा में नुकसान झेल रहे हैं। मुश्किल की इस घडी में अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने इसे मदद को दान नहीं, बल्कि ‘सेवा’ बताया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ‘खिलाड़ी’ आपदा के समय लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। आपको बता दें कि उनके अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद जैसे कलाकारों ने भी पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है और अपना योगदान दिया है। उनकी इस पहल से प्रभावित लोगों को राहत मिल रही है।

क्यों कहा ये दान नहीं है?

सोनल कालरा के शो द राइट एंगल पर बातचीत के दौरान अक्षय ने बताया कि उन्हें ‘दान’ शब्द पसंद नहीं है। उनसे जब पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि वो 5 करोड़ रुपए राहत सामग्री के लिए दे रहे हैं। हालांकि वो अपनी इस मदद को दान नहीं, बल्कि अपनी सेवा और छोटा सा योगदान मानते हैं। अक्षय ने कहा कि जब भी उन्हें मदद करने का मौका मिलता है, वह खुद को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि पंजाब में आई इस आपदा से लोग जल्दी दूर हो जाए। उनके इस योगदान और इसे सेवा बताने के अंदाज ने लोगों को काफी प्रभावित किया।

---विज्ञापन---

और किसने की मदद?

अक्षय कुमार के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हुड्डा, गिप्पी ग्रेवाल, हिमांशी खुराना, जसबीर जस्सी, करण औजला, गुरु रंधावा और अम्मी विर्क जैस दिज्जग कलाकारों ने भी इस मुश्किल में करने के लिए हाथ बढ़ाया है।राज कुंद्रा ने अपनी फिल्म ‘मेहर’ जो 5 सितंबर को रिलीज हुई है उसकी पहले दिन की कमाई को बाढ़ पीड़ितों के लिए दान करने की घोषणा की है। एमी विर्क ने ज्यादा प्रभावित हुए 200 घरों के फिर से बनाने की जिम्मेदारी ली है। सोनू सूद ने हेल्पलाइन शुरू की और उनके फाउंडेशन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत की चीजें बांटी। वहीं दिलजीत दोसांझ ने गुरदासपुर और अमृतसर के दस प्रभावित गावों की मदद की उन खाने से लेकर मेडिकल हेल्प देने की जिम्मेदारी ली है।

First published on: Sep 05, 2025 08:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola